
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के मौलवीगंज राधा रानी स्कूल के समीप एक युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इस संदेहास्पद मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही।
मृतक उपेंद्र प्रसाद सिंह के 41 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह है। मृतक की पत्नी डौली सिंह ने परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए विवि थाना पुलिस को आवेदन दिया है। मृतक का एक मात्र सात वर्षीय पुत्र सौर्य सिंह है।
पत्नी का कहना है कि सास मालती देवी, जेठ राकेश कुमार सिंह, जेठानी नीतू सिंह संपति को लेकर अक्सर विवाद करते रहते थे। इस कारण वह पिछले छह महीने से अपने मायके सिमरी थाना के भराठी गांव में रहती थी।
घटना किस कारण और कब हुई इसकी भी कोई जानकारी उसे नही दिया गया। किसी रिश्तेदार ने फोन कर उसे बताया
कि मुकेश को अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।जब वो अपने पिता सुनील कुमार सिंह,भाई के साथ वहा पहुंची तो मुकेश के मौत की बात उसे बताया गया। जेठ शव को एंबुलेंस से लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले आया। लेकिन किसी ने उसे स्पष्ट रुप से घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया।
अब इस मामले को लेकर आपस में ही एक दूसरे पर शक कर रहें हैं। इधर, मुहल्ले के कई लोंगों का कहना हैं कि मुकेश रात में घर बंद कर सो गया था। सुबह में काफी समय तक नहीं उठा तो दरवाजा तोड़कर उसे घर से निकाला गया। बाद में उसे पारस अस्पताल लें जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। मुकेश को फिर डीएमसीएच लाया गया।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं यही नहीं भेसरा को भी रिजर्व रखा जाएगा ताकि अनुसंधान में सभी बातें सच निकलकर सामने आ जाय।


You must be logged in to post a comment.