back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga में बन रहा श्मशान में अस्पताल…लोगों ने मांगा इंसाफ, गुस्से में सबका वोल्टेज हाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें : जाले अंचल के निमरौली गांव में अनुसूचित जाति के श्मसान भूमि पर अस्पताल भवन बनाए जाने से आक्रोशित ग्रामीण जाले अंचल के समक्ष नाराबाजी कर प्रदर्शन करते

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। जाले प्रखंड क्षेत्र के अहियारी दक्षिणी पंचायत के निमरौली गांव के दक्षिणी सीमा स्थित नहर से सटे भूमि पर बनाने जा रहे सरकारी यूनानी अस्पताल के निर्माण कार्य को रोकने को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों ने सोमवार को अंचल कार्यालय जाले पहुंचकर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

यूनानी अस्पताल निर्माण कार्य का विरोध करते हुए अंचलाधिकारी राकेश कुमार को आवेदन सौंपा। वहीं अपनी बात रखते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग रखी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'मां पंचतत्व में विलीन हो गईं...', मुखाग्नि देकर टूटे BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, पढ़िए... शब्दों में बयां दर्द... छलका...संस्कार, आशीर्वाद और स्नेह

दिए आवेदन में लोगों ने कहा है कि श्मशान भूमि पर लगभग दो सौ वर्ष पूर्व से सनातनी हिंदू समाज के लोग श्मशान के रूप में उपयोग करते आ रहे हैं।

अगर इस भूमि पर अस्पताल बन जायेगा, तो दाह संस्कार करने वे कहां जाएंगे। आवेदन में बताया है कि अगर उक्त भूमि पर अस्पताल निर्माण कार्य को नहीं रोका गया, तो हम अनुसूचित जाति के लोग प्रखंड सह अंचल मुख्यालय जाले पर, अनशन व धरना प्रदर्शन करेंगे।

माले नेता ललन पासवान ने बताया कि इस अस्पताल के लिए स्थानीय मोइन अख्तर ने अपनी एक कट्ठा भूमि भी दान में दे रखा है।

इसके बाद भी अनुसूचित।जाति के श्मशान की भूमि के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। वही अंचलाधिकारी जाले राकेश कुमार ने बताया कि उक्त सरकारी भूमि का टुकड़ा 40 डिसमिल का है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Mahashivratri पर सुरक्षा का 'महाप्लान', DM-SSP का ज्वॉइन ऑर्डर, 263 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात... नोट 06272-240600

वहीं, खतियान में उस भूमि को शमशान नहीं दर्शाया गया है। खतियान के अनुसार बिहार सरकार की खाली भूमि है।

यूनानी अस्पताल निर्माण के लिए सिर्फ पांच डिसमिल जमीन चाहिए। अगर उस भूमि पर अस्पताल का निर्माण हो जाता है, तो 35 डिसमिल भूमि तो बचा ही रहेगा। साथ ही अस्पताल के बनने पर इसका फायदा तो स्थानीय लोगो को सबसे पहले मिलेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Fake Currency Purnia: पूर्णिया में ATM से जाली नोटों का खेल, बैंकिंग सिस्टम को ऐसे दे रहे थे चकमा

Fake Currency Purnia: बैंकिंग सिस्टम की मजबूत दीवार में सेंध लगाने की कोशिश में...

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें