back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

दरभंगा में बाइक से उड़कर कीचड़ पड़ा युवक पर…अंधे हो क्या…इसी बात पर तीन युवकों को चाकू मारकर किया बुरी तरह जख्मी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा मुहल्ले में बदमाशों ने चाकू मारकर तीन युवकों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार उसी मुहल्ले का एक युवक कीचड़ में इतना तेजी से चलाकर जा रहा था कि वहां खड़े राहुल को कीचड़ पर गया। राहुल ने चिल्लाकर उस मोटरसाइकिल सवार से कहा कि अंधे हों दिखाई नहीं पड़ता?

- Advertisement -

इतने में वह युवक मोटरसाइकिल से उतरा और राहुल को थप्पड़ मार दिया। यह देखते ही उसके पड़ोसी दो दोस्त मनीष और संजय आ गया। मोटरसाइकिल सवार कुछ ही देर में आधा दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ वहां आया और अचानक चाकूबाजी करने लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut: गुरुवार को 3 घंटे बिजली रहेगी गुल, किलाघाट से लेकर नाका-5 तक ये इलाके होंगे प्रभावित

इस दौरान इन लोगों ने वहां खड़े राहुल,मनीष और संजय को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। खून से लथपथ तीनों को स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

मनीष के पिता नरेश कुमार राम ने बताया कि ये सभी लड़के मुहल्ले के ही हैं और बदमाश हैं। उन्होंने कहा कि लोहे के रॉड सहित चाकू से मारकर तीनों लड़के को जख्मी कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि इसमें मुहल्ला के ही अजय, शत्रुध्न धर्मेंद्र आदि आठ लड़के हैं। बेता ओपी की ओर से फर्दब्यान लिया जा रहा हैं। लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि प्राथमिकी के बाद कारवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ: अनजाने 6 तरीके, जो आपके टीवी को बनाएंगे ‘सुपर स्मार्ट’

Smart TV Bluetooth: आजकल के स्मार्ट टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि घर...

इमोशनल Euthanasia Movies: ‘गुजारिश’ से ‘सलाम वेंकी’ तक, इन फिल्मों ने झकझोरा दर्शकों का दिल!

Euthanasia Movies: जीवन और मृत्यु के बीच की इस नाजुक रेखा पर जब इंसान...

एयरटेल प्लान: ₹199 में पाएं 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ

Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, एयरटेल अपने ग्राहकों के...

समर फैशन का जलवा: बॉलीवुड की 7 हसीनाओं ने दिखाया अपना ‘कूल’ और स्टाइलिश अंदाज़!

उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी बॉलीवुड की हसीनाएं अपने फैशन का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें