back to top
26 अगस्त, 2024
spot_img

“छात्र-नौजवानों का वोट छीना जा रहा है” –जाले में माले ने खोला मोर्चा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स: मतदाता अधिकार जागरूकता यात्रा का आयोजन सोमवार को भी जारी रहा। इस यात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके मतदान के अधिकार के प्रति सचेत करना और मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

भाकपा (माले) प्रखंड कमेटी के तत्वाधान में यात्रा के दूसरे दिन यह प्रचार रैली प्रखंड के अहियारी, कुम्हरौली, कमतौल, ढ़ढ़िया बेलवारा, रमौल, पनिहारा, मस्सा, धनकौल, करवा करदहुली, मिर्जापुर, मुरैठा, ब्रह्मपुर, रतनपुर, कछुआ, मलिकपुर, राढी, दोघरा, चनरदीपा, नागडीह होते हुए जाले हाट तक पहुंची।

नुक्कड़ सभाओं से लोगों को किया गया जागरूक

यात्रा के दौरान विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान कोई भी वैध मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। लोगों को यह संदेश दिया गया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएँ और एक-दूसरे की मदद करें, ताकि किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से न कटे।

यह भी पढ़ें:  बलराम निकला कृष्ण का हत्यारा, ₹40 हज़ार, पिस्टल विवाद, Birthday Party फिर दोस्त की गमछे से दबाकर हत्या!

भाकपा (माले) ने लगाया बड़ा आरोप

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) प्रखंड सचिव ललन कुमार पासवान ने कहा कि वर्तमान समय में चुनाव आयोग गरीबों, दलितों, छात्रों और नौजवानों के मतदान के अधिकार को छीनने का काम कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि अब तक 65 लाख प्रवासी मजदूरों समेत बड़ी संख्या में दलित और गरीबों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। अब दस्तावेज़ी औपचारिकताओं के नाम पर लाखों लोगों के नाम काटने की तैयारी चल रही है।

ललन कुमार पासवान ने जनता से आह्वान किया कि इस साजिश को रोकने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा और “वोट चोरों को गद्दी से उतारना” होगा।

राज्य कमेटी ने भी जताई चिंता

सभा में मौजूद भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य नियाज़ अहमद ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। गरीबों, वंचितों और प्रवासियों का वोट छीनकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस साजिश को विफल करना होगा और गरीब, दलित व वंचित तबके को उनका हक दिलाने के लिए आंदोलन तेज़ करना होगा।

यह भी पढ़ें:  Rahul-Priyanka-Tejaswi के स्वागत में आइए...प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न यादव ने किया प्रचार वैन रवाना

कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

इस अभियान में भाकपा (माले) से जुड़े कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें सरफराज अंसारी, रामलाल पासवान, राजू यादव, बीरेंद्र पासवान सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जरूर पढ़ें

लहेरियासराय गुदरी बाजार में स्थाई बनाम फुटपाथ-बड़ा बवाल! लाठी-डंडे चले, मारपीट, लूटपाट-2 घंटे तक जाम

दरभंगा गुदरी बाजार में बवाल! गुदरी बाजार बना रणक्षेत्र! स्थाई बनाम फुटपाथ दुकानदार की...

बिरौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात! प्रथम हॉस्पिटल में खुला अत्याधुनिक Trauma OT! – सड़क हादसों, हड्डी के मरीजों को मिलेंगी बड़ी सुविधा, बाहर जाने...

बिरौल में बड़ी सौगात! प्रथम हॉस्पिटल का कमाल! बिरौल में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत...

बाढ़ शरणस्थली पर जुटे किसान, जमीन कागजात सुधार के लिए दिखी लंबी कतार

कुशेश्वरस्थान में किसानों के लिए बड़ी राहत! कुशेश्वरस्थान में किसानों की लंबी समस्या का...

2 खंडहर कमरे में 230 बच्चों की पढ़ाई! छत से टपकता पानी, दीवारें टूट रहीं-पढ़ाई या मौत का खेल?

2 कमरे में 230 बच्चों की पढ़ाई! दरभंगा का स्कूल बच्चों की जान से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें