
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। जिला के सभी प्रखंडों मे डेंगू के रोक थाम के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्क रहने को कहा गया है। विभागीय आदेश के आलोक में जिला स्वास्थ्य समिति ने क्षेत्र के सभी सीएचसी,पीएचसी तथा सरकारी अस्पतालों में इसकी पूर्व की तैयारी शुरू हो गई है,लेकिन डेंगू जैसी बीमारी होने की संभावना को लेकर बिरौल अनुमंडल के किसी भी प्रखंड प्रशासन संवेदनशील नहीं दिख रहे हैं।
इसका जीता जागता उदाहरण गौड़ाबौराम प्रखंड के कसरोर करकौली पंचायत के जिरात गांव का है। जहां जल निकासी की व्यवस्था रहने के बाद भी कई वार्डों में महिनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों में मो. शमीम, मो. शाकीर, घूरन सहनी, मो.जसीम, मो.शकूर सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि नाला की सफाई नहीं होने के कारण जल जमाव से मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। पानी से बदबू आने लगा है।
पानी से गुजरने के बाद पांव मे खुजलाहट होने लगता है। जिसके कारण आंगनबाड़ी केंद्र पर परिजन अपने बच्चों को भेजना बंद कर दिया है।इसकी सूचना मुखिया को देने के बाद भी अब तक जल निकासी नहीं हुआ है।
वार्ड सदस्य नूर आलम अंसारी ने बताया कि नाला की सफाई होने से जमा पानी निकल जाएगा। मुखिया बिजली पासवान ने देशज टाइम्स को बताया कि इसके लिए इंजीनियर से विचार विमर्श किया जा रहा है।







