spot_img

Darbhanga-Sitamarhi रेल खंड के देउरा बंधौली स्टेशन पर कोई सिग्नल सिस्टम ही नहीं, यूं हीं पटरियों पर दौड़ती हैं ट्रेनें, कभी हो सकता है बड़ा हादसा, मगर… परवाह ही नहीं किसी को…

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स फोटो कैप्शन से जानिए खबर की गंभीरता को। मगर, रेलवे के इतने बड़े साम्राज्य के पास इतना भी फुर्सत कहां कि तनिक झांक कर भी देखे। मगर सोचिए, और देशज टाइम्स की तस्वीर पर गौर फरमाइए…अगर अभी आ जाए पटरी पर कोई ट्रेन तो क्या होगा… : दरभंगा सीतामढ़ी रेल खंड के देउरा बंधौली स्टेशन के निकट गुमती नंबर 25 के रेल पटरी में फंसा ट्रक, बहुत कुछ कहता है। भले या बालासोर वाली दुर्घटना का अंदेशा नहीं है। मगर, जो अंदेशा और आशंका है वह भयानक है।

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। रेल विभाग ने रेल फाटक मरम्मती कार्य में लापरवाही बरतने से आम आवाम के लिए मुसीबत बन गया है। दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड के रेल फाटक संख्या 25 के मरम्मत के नाम पर उखाड़ी गई स्लैब एवम ईंट जानलेवा साबित हो रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar PM Surya Ghar News: बिहार ने पीएम सूर्य घर योजना में मारी बाजी, जानें क्यों मिला यह अवॉर्ड!

इस रेल फाटक से गुजरने वाले वाहनों को रेल लाइन में फंसने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। देउरा-बंधौली रेल हॉल्ट स्टेशन से सटे पूरब रेल फाटक संख्या 25 को एक पखवाड़ा पूर्व से मरम्मत करने के नाम पर रेल विभाग के कर्मियों ने रेल लाइन के अगल- बगल के साथ-साथ लाइन के नीचे लगे स्लैब को उखाड़ कर अलग कर दिया है।

- Advertisement -

वहीं, रेल लाइन के नीचे अस्थाई स्लैब लगाकर छोड़ दिया गया है। उखाड़े गए स्लैब को यत्र-तत्र फैला दिया गया है। इससे इस फाटक से गुजरने वाले दो पहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो दर्जनों लोग घायल होकर इलाजरत हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: स्कूल से लौटते नाबालिग को गाड़ी पर अगवा कर नशीला पेय पिलाया, दुष्कर्म, मां का आरोप- अब आपत्तिजनक तस्वीरों से ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी दे रहा!

वहीं, रेलवे हॉल्ट स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को इस रेल सम फाटक को पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेल फाटक होकर जाले मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग होने के साथ दर्जनों गांवों को यह मुख्य मार्ग जोड़ती है।

इस रास्ते से आने-जाने वाले चार चक्का वाहन उक्त स्थल पर फंस जाने से लोग मुसीबत में पड़ रहे हैं। यह सिलसिला पिछले एक पखवाड़ा से जारी है।

देउरा-बंधौली हॉल्ट स्टेशन के प्रबंधक मो. जफर इमाम ने देशज टाइम्स को बताया कि फाटक के जमीन की मरम्मत को आए रेल विभाग के कर्मियों ने समपार फाटक में लगे सभी स्लैब को निकालकर अलग कर दिया है।

वहीं, रेल लाइन के नीचे सीमेंट का अस्थाई पिलर लगा दिया है। इससे रेल लाइन सतह से डेढ़ दो फीट ऊंचा हो गया है। इस कारण फाटक पार करते समय चार-चक्का वाहनों का चक्का खुले रेल लाइन में फंस जाने से घंटों मशक्कत के बाद निकाला जाता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में कोर्ट का बड़ा फैसला: लूट, अपहरण और धोखाधड़ी के आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द, जानें क्यों!

देउरा-बंधौली हॉल्ट स्टेशन के प्रबंधक मो. जफर इमाम ने देशज टाइम्स को बतायाहमें डर इस बात की है कि अगर यात्री रेल सवारी गाड़ी या मालगाड़ी लाइन में फंसें वाहन के समय आ जाने से भीषण हादसा हो सकता है। बताते चलें, इस देउरा-बंधौली हाल्ट में कोई सिग्नल सिस्टम की व्यवस्था नहीं है। इस स्टेशन से रेल परिचालन के लिए झंडा एवम रात्रि बत्ती दिखाकर ही रेल सेवा संधारण किया जाता है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: एक वैश्विक आह्वान Narma Nawanagar Panchayat मुखिया अनुराधा सिंह का बड़ा कदम: तुलसी लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, जानें क्यों...

मुखिया अनुराधा सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर तुलसी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए वृक्षारो#NarmaNawanagarPanchayat,#EnvironmentProtection,#WorldEnvironmentDay

Patna Metro News: पटना मेट्रो का सपना जल्द होगा पूरा! अंडरग्राउंड स्टेशनों पर काम तेज, जानें कब से दौड़ेगी ट्रेन?

पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर पर काम में तेजी आई है। राजेंद्र नगर, पटना यूनिवर्सिटी, PMCH सहित 7 स्टेशनों का 75% सिविल वर्क पूरा हो गया है। नवंबर 2027 तक स#PatnaMetro,#MetroNews,#BiharDevelopment

Araria Nepal Border News: नेपाल सीमा पर बड़ा फैसला: अब इन सामानों पर नहीं लगेगा कस्टम शुल्क, क्या मिलेगी राहत?

भारत-नेपाल सीमा पर अब लोगों को छोटी-मोटी खरीदारी के लिए सीमा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नेपाल सरकार ने 500 नेपाली रुपये तक के दैनिक उपयोग के सामान पर भंसार शुल्क म#ArariaNews,#NepalBorder,#CustomsDuty

Bihar Border News: अमित शाह का बड़ा फैसला: अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ से रुकेगी अवैध घुसपैठ, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा…3 राज्यों को सख्त संदेश!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ तथा जनसांख्यिकीय बदलाव पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना#BiharBorderNews,#AmitShah,#SmartBorderProject