spot_img

Darbhanga के सुंदरपुर में तारडीह के शिक्षक के घर भीषण चोरी, यहां तो 4 बाइक भी चोर उड़ा ले गए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना में नये थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के साथ ही चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि होने की सूचना हैं।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करते ही जहां चार मोटरसाइकिल की चोरी हो जाने की सूचना हैं। वहीं, विवि थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मुहल्ला स्थित वार्ड नंबर पांच के शिक्षक कॉलोनी से एक शिक्षक के घर से करीब चार लाख मूल्य के सामानों की चोरी हो गई है।

- Advertisement -

तारडीह प्रखंड के शिक्षक अशोक कुमार महतो ने कहा कि वे 14 फरवरी को रांची एक श्राद्ध कर्म में गये थे। इस दौरान घर की देखभाल एवं घर में सोने के लिये बगल की एक महिला को चाभी देकर गये थे। शिक्षक अशोक ने कहा कि शायद वह महिला घर में नहीं सोती होगी इस कारण चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: LNMU खेल अवसंरचना... मिथिला विश्वविद्यालय को मिली ₹99.97 लाख की सौगात, बदल जाएगी दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय के हजारों खिलाड़ियों की किस्मत

अशोक ने कहा कि 25फरवरी को जब रांची से घर लौटे तो उनका दरवाजा खुला था। घर में प्रवेश किये तो सारा समान बिखरा हुआ था। जब आभूषण और अन्य सामानों को देखा तो सब गायब था। उन्होंने कहा कि चोरों ने सभी सामानों की चोरी कर ली, जिसका मूल्य चार लाख से ऊपर हैं।

शिक्षक अशोक ने कहा कि इसकी लिखित सूचना विवि थाना को दिया। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा। और, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया यही नहीं फोटो भी खींचा। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और मुहल्ला में लगे सीसीटीवी को पुलिस देख रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु से टूटे उत्तर और दक्षिण के संपर्क रिश्ते अब जुड़ेंगी नई बस सेवा से, जानिए रूट और किराया

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु से टूटे उत्तर और दक्षिण के संपर्क रिश्ते अब जुड़ेंगी...

Nalanda News: नालंदा में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 नाबालिग लड़कियां बचाई गईं, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

मानव तस्करी: बिहार के नालंदा में एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ...

Patna DM का अल्टीमेटम: जनसेवा में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त!

Patna DM: पटना में अब जनता से जुड़े काम लटकाना अधिकारियों को महंगा पड़...

Bihar MLC Election: भाजपा के अरविंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित, CM चौधरी ने दी बधाई

बिहार एमएलसी चुनाव: बिहार की सियासी गलियों से एक बड़ी खबर सामने आई है,...