दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें पिस्टल लहराते एक युवक मनोज साह नामक युवक को धमकी दे रहा है। यही नहीं, अवैध पिस्टल रखने वाला युवक नशे में दिखाई दे रहा हैं। पिस्टल लहराते हुए धमकी दे रहा है।
इस वीडियो की चर्चा दरभंगा शहर में जगह-जगह हो रही है। हालांकि देशज टाइम्स इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, जब वीडियो किसी ने बनाया है। वह गलत भी दिखाई नहीं दे रहा हैं। पढ़िए संजय कुमार राय की यह खोजी रिपोर्ट
हाथ में पिस्टल लिए युवक दूसरे युवक को एक वार्ड पार्षद की प्रत्याशी का समर्थक होने की बात कह रहा है। और, पिस्टल उसे सटाते हुए कहता है कि गोली मार देंगे। मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। प्रत्याशी के पुत्र का नाम लेते हुए उसे भी देख लेने की बात कहता है।
लोगों का कहना है कि यह वीडियो यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के बेला के पास का है। जहां एक भोज के दौरान पूर्व में जेल जा चुका युवक पिस्टल दिखा कर लोगो को डरा रहा था और प्रत्याशी के समर्थको को धमकी दे रहा था।
दरभंगा में तमंचे पर डिस्को… महिला प्रत्याशी के बेटों को पिस्टल से धमकी…देखें…Deshaj Times Tv पर वायरल Live [su_youtube url=”https://youtu.be/UqbkjDaJEAU”]
इधर, सूत्र बताते हैं कि बेला शंकर निवासी विजय महतो की मां का देहांत होने के कारण वहां भोज था। इस दौरान बहूत लोग वहां आये थे। नशे में धुत जेल से छूटे एक अपराधी ने तीन सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा। और, वार्ड पार्षद प्रत्याशी मनकी देवी के दोनों बेटों को मार देने की धमकी देने लगा।
दरभंगा में तमंचे पर डिस्को… महिला प्रत्याशी के बेटों को पिस्टल से धमकी…देखें…Deshaj Times Tv पर वायरल Live [su_youtube url=”https://youtu.be/UqbkjDaJEAU”]
मनोज साह को धमकी दिया। खबर लिखे जाने तक थाना में उक्त अपराधी के विरुद्ध कोई भी आवेदन नहीं दिया हैं। लेकिन, यह जांच का विषय है कि वह अपराधी कौन था, जो हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा था। उसके पास अवैध पिस्टल कहां से आया।
दरभंगा में तमंचे पर डिस्को… महिला प्रत्याशी के बेटों को पिस्टल से धमकी…देखें…Deshaj Times Tv पर वायरल Live [su_youtube url=”https://youtu.be/UqbkjDaJEAU”]