दरभंगा के बैंक में तिवारी गैंग, गार्ड कर रहा था आराम, उचक्के ले उड़े लाखों! समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय से है क्राइम कनेक्शन, क्या विकास उगलेगा राज?विकास मिश्रा गिरफ्तार! कई जिलों में दर्ज हैं केस, दरभंगा में फिर रची चोरी की साजिश।@प्रभास रंजन,दरभंगा,देशज टाइम्स।
दरभंगा टावर चौक स्थित सेन्ट्रल बैंक में ₹3.81 लाख की चोरी, एक उचक्का पकड़ा गया | Bank Theft in Darbhanga
3.81 लाख उड़ाए, CCTV से मिले सुराग, गार्ड पर सवाल। कैश से भरा बैग लेकर भागे तीन उचक्के, एक रंगेहाथ पकड़ा गया। विड्रॉल फॉर्म दिखाकर बैग गायब – CCTV में कैद तिवारी गैंग?दरभंगा,देशज टाइम्स।
विड्रॉल फॉर्म दिखाकर किया ध्यान भटकाने का प्रयास, CCTV से पहचान जारी
दरभंगा,देशज टाइम्स — दरभंगा टावर चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उचक्कों के एक गिरोह ने दवा विक्रेता के स्टाफ का ₹3.81 लाख से भरा बैग चुरा लिया। घटना के दौरान एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए।
वारदात जानिए कैसे, कब और कहां (तालिका रूप में)
विवरण | जानकारी |
---|---|
घटना स्थल | सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, दरभंगा टावर चौक |
चोरी की राशि | ₹3,81,000 |
पीड़ित कर्मचारी | शिवम ठाकुर (जैन फार्मेसी, रघौली निवासी) |
पकड़ा गया आरोपी | विकास मिश्रा उर्फ अभय मिश्रा (बेगूसराय) |
फरार आरोपी | दो, नाम विकास ने बताया |
चोरी का तरीका | विड्रॉल फॉर्म दिखाकर ध्यान भटकाना |
लापरवाही का कारण | गार्ड गेट पर नहीं था, समय पर सायरन नहीं बजा |
कैसे हुई चोरी की वारदात
दवा दुकान जैन फार्मेसी के स्टाफ शिवम ठाकुर, निवासी रघौली (कमतौल थाना क्षेत्र), बैग में ₹3.81 लाख लेकर बैंक में जमा करने पहुंचे थे। बैंक के कैश काउंटर के पास वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी तीन युवक उनके पास आए, जिनमें से एक ने विड्रॉल फॉर्म दिखाकर बातचीत में उलझाया, जबकि दो ने मौका देखकर बैग चुरा लिया।उचक्के सीढ़ी से नीचे उतरकर भाग निकले।
स्थानीय लोगों ने एक को दबोचा
बातचीत में उलझाने वाले युवक विकास मिश्रा उर्फ अभय मिश्रा (निवासी: सोगराहा, फुलवरिया थाना, बेगूसराय) को लोगों ने पकड़ लिया। मारपीट कर डायल 112 पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी ने अपने फरार साथियों की जानकारी भी दी है।
बैंक प्रबंधन और गार्ड की लापरवाही उजागर
चोरी के वक्त बैंक का गार्ड गेट पर नहीं था, जिससे उचक्के आसानी से फरार हो गए। घटना के दो घंटे बाद बैंक मैनेजर ने चेक किया कि सायरन बजता है या नहीं। समय पर अलार्म बजाया जाता, तो चोर पकड़े जा सकते थे।
नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया
नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विकास मिश्रा पर कई जिलों – समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय आदि में मामले दर्ज हैं। वह और उसके साथी तिवारी गैंग से जुड़े हो सकते हैं। “तीनों आरोपी बस से दरभंगा आए थे और पैदल बैंक परिसर में घुसे। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी जारी है, जल्द अन्य दो को भी पकड़ लिया जाएगा।