spot_img

तपती दुपहरिया में DM Kaushal Kumar ने किया खिरोई, मोहिनी, शेरनिया-बागमती तटबंधों का ग्राउंड टेस्ट! भारी वाहनों पर रोक! लगेंगे बैरिकेडिंग- सैंडबैग -टाउन प्रोटेक्शन वॉल

spot_img
- Advertisement -

भीषण गर्मी में DM कौशल कुमार का एक्शन! गर्मी में नहीं थमे DM! दरभंगा के तटबंधों पर पहुंचे। खिरोई-शेरनिया-बागमती नदी तटबंधों पर! बाढ़ से पहले की बड़ी तैयारी शुरू। नदियों के तटबंधों पर देर तक चला औचक निरीक्षण।@दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

तपती दोपहर में DM ने किया तटबंधों का ग्राउंड टेस्ट!

तपती दोपहर में DM ने किया तटबंधों का ग्राउंड टेस्ट! अधिकारियों को 15 जून तक मरम्मत का अल्टीमेटम। दरभंगा के सभी प्रमुख नदी तटबंधों पर बैरिकेडिंग और सैंडबैग के आदेश। बागमती से खिरोई तक DM का निरीक्षण! टूटे तटबंधों को लेकर दिए गए तत्काल मरम्मत के निर्देश@दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने भीषण गर्मी में किया तटबंधों का निरीक्षण, बाढ़ नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

दरभंगा, देशज टाइम्स — दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को दोपहर की भीषण गर्मी के बावजूद जिले के विभिन्न नदियों के तटबंधों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कई अहम निर्देश दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road News: दरभंगा में बड़ा ऐलान: जाले को मिली 53 करोड़ की सौगात, दोघरा-चंदौना मार्ग चौड़ीकरण और दोघरा से चंदौना -बसंत तक सड़क निर्माण, पढ़िए - कैसे बदल जाएगी क्षेत्र की तस्वीर!

खिरोई और मोहिनी नदी के संगम स्थल तक पहुंचे डीएम

जिलाधिकारी ने सोहन स्थित खिरोई नदी के दायां एवं बायां तटबंध का निरीक्षण किया। वे नदी के निचले हिस्से में स्थित 10 फाटक तक पहुंचे और स्थिति का स्थलीय अवलोकन किया। मोहिनी और खिरोई नदी के जंक्शन पॉइंट का भी तकनीकी मूल्यांकन किया गया।

शेरनिया और बागमती नदी तटबंधों का भी निरीक्षण

शेरनिया नदी के तटबंधों पर रेन कट और चूहे के बिलों की मरम्मत 15 जून तक पूर्ण करने का निर्देश। बाढ़ नियंत्रण हेतु सैंड बैग स्टॉक, सूलिस गेट की सफाई और ग्रीसिंग-ऑयलिंग के आदेश दिए गए। बागमती नदी (किला घाट) के तटबंध और जमींदारी बांध की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

भारी वाहनों पर रोक और बैरिकेडिंग का निर्देश

खिरोई नदी के तटबंधों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने हेतु बैरिकेडिंग करने का निर्देश।दरभंगा शहरी क्षेत्र की प्रोटेक्शन वॉल की निगरानी और उसकी चौकसी बढ़ाने का भी आदेश दिया गया।

डीएम कौशल कुमार ने कहा – बाढ़ से पहले पूरी तैयारी रखें

बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी हर कमजोरी की पहचान कर उसकी मरम्मत समय पर पूरी करें,”
कौशल कुमार, जिलाधिकारी, दरभंगा

उन्होंने यह भी कहा कि क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत और मजबूती प्राथमिकता पर की जाए ताकि बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से बचा जा सके। आज निरीक्षण के समय सलीम अख्तर अपर समाहर्ता आपदा, सहायक आपदा पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, ड्रेनेज के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge