spot_img

VEENA VATIKA से जुड़े सौ से अधिक लोगों के विश्वास

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। नॉर्थ बिहार का पहला अत्याधुनिक टाऊनशिप वीणा वाटिका की शुरुआत दो महीने पहले दरभंगा स्थित दिल्ली मोर पर हुई। मिथिला की धरती पर पहली बार महानगरों जैसी सुविधाओं के साथ शुरू हुई इस सोसाइटी को लोगों के विश्वास का साथ मिला। यही कारण रहा कि सोच से इतर महज़ दो महीनों में सौ से अधिक फ्लैट की बुकिंग पूरी हो चुकी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसी खुशी को लोगों के साथ बांटने के लिए बॉयर्स मीट कार्यक्रम का आज साइट पर आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत बुके देकर डायरेक्टर सुमन ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस पी सिंह, केएसडीएस यु के कुलपति प्रो शशिनाथ झा, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ हरिशंकर मिश्र, केकेटी कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन कृष्ण कांत ठाकुर, डायरेक्टर सुमन ठाकुर एवं लैंड ओनर बद्री पूर्वे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

 

स्वागत गान के बाद अतिथियों को चेयरमैन कृष्ण कांत ठाकुर एवं बद्री पूर्वे ने चादर, मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण सुमन ठाकुर ने दिया एवं वीणा वाटिका के बारे में जानकारियां दी और पूजा ऑफर की घोषणा किया। इसके बाद उपस्थित ख़रीदारों को अतिथियों ने चादर, मोमेन्टो एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Bail Rejected: दरभंगा कोर्ट ने अपहरण के 4 आरोपियों की जमानत खारिज की, 8 वारंटी गिरफ्तार

 

 

सम्मान के क्रम में प्रोजेक्ट में सहायता करने वालों को भी सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ एस पी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा किजबसे सरकार ने टाउनशिप में रेरा कानून को लागू किया है तबसे विश्वसनीयता बढ़ी है और बड़ी तेजी से अपार्टमेंट कल्चर डेवेलप हो रहा है। दरभंगा में रेरा कानून के साथ डेवलप हो रहे वीणा वाटिका टाउनशिप निश्चित रूप से लोगों का विश्वास जीतने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि डेवलपिंग के लिए अच्छा माहौल भी आवश्यक होता है जो एक टाउनशिप मे मौजूद होता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गूंजी कोयलास्थान में 'भागवत कथा' की अमृतवाणी, 121 कन्याओं की कलश यात्रा से आगाज,आचार्य दीपक झा ने भक्ति में डुबोया

 

 

वही कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशिनाथ झा ने श्लोक के माध्यम से कहा कि घर के लिए जिन चार बातों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है उसे वीणा वाटिका ने उपलब्ध कराया है। निश्चित रूप से यह विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। डीएमसीएच अधीक्षक डॉ हरिशंकर मिश्र ने कहा कि दरभंगा के विकास में वीणा वाटिका अग्रणी भूमिका निभायेगी। वही वीणा वाटिका प्रोजेक्ट के बारे में चेयरमैन कृष्ण कांत ठाकुर ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य को समाप्त करना ही हमारी प्राथमिकता है।

 

 

बायर मीट का आयोजन पहली बार क्षेत्र में करने का हमारा मकसद ही यही है कि लोग अपने पड़ोसियों को समझें। आपस में विचारों को साझा करें, अपनेपन का अहसास हो एवं हम साथ मिलकर घरों को आकार प्रदान करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर अस्पताल में जल्द डायलिसिस सेवा होगी शुरू, MLA पहुंचे Hospital Inspection पर

 

 

डायरेक्टर सुमन ठाकुर ने बताया कि लोगों का विश्वास ही है कि हम अपने टारगेट को समय से पूर्व ही पूरा करने में सफल हुए हैं। हमारी जवाबदेही अब और भी बढ़ जाती है। लोगों का प्रेम देखकर हम कह सकते हैं कि वीणा वाटिका प्रोजेक्ट दरभंगा की पहचान बनेगी।

 

 

संध्या तीन बजे से आरम्भ इस कार्यक्रम में पटना से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। देर रात तक लोगों का आना लगा रहा। मंच संचालन रंजीत ने किया। गणमान्य लोगों के साथ ही खरीदार एवं अन्य सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET छात्रा मौत: इंसाफ के लिए सड़क पर बेबस मां, पटना की सड़कों पर उतरे परिजन – छात्र, निकला मार्च, धरना, पूछा बेटी को...

NEET छात्रा मौत: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक NEET छात्रा की संदिग्ध...

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...