बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरेा। अनुमंडल क्षेत्र के बिरौल थाना में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाराती सहरसा से पिकअप वैन पर लदी डीजे के साथ अपने घर की ओर लौट रही थी। इसी क्रम में नव टोलिया महीना पेट्रोल पंप के समीप चालक ने अपना संतुलन खो दिया। पिकअप वैन सड़क के Two lives lost in road accident नीचे जा पलटी। इसमें दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई।
मृतक की पहचान हरसिंहपुर के लालो महतो के पुत्र 35 वर्षीय श्याम महतो और दूसरा स्व. बिंदेश्वर पासवान के 32 वर्षीय पुत्र अशोक पासवान के रूप में हुई है। गाड़ी चालक मौका पाकर फरार हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों की ओर से आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन को दी गई। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव Two lives lost in road accident को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना की पुष्टि थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने की है।