back to top
2 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga News| दरभंगा प्रमंडल@अंडर-15@ वॉलीबॉल, Darbhanga, Madhubani, Samastipur के बच्चों का Selection,संवारेगा@State Sports Authority

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News| दरभंगा प्रमंडल@अंडर-15@ वॉलीबॉल| Darbhanga, Madhubani, Samastipur के बच्चों का Selection| संवारेगा@State Sports Authorityएक दिवसीय वॉलीबॉल अंडर-15 (बालक वर्ग) चयन (Volleyball under-15 (boys category) selection competition organized in Darbhanga) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

Darbhanga News| चयन प्रतियोगिता का आयोजन नागेंद्र झा स्टेडियम में

दरभंगा एक दिवसीय प्रमंडल स्तरीय वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन नागेंद्र झा स्टेडियम, दरभंगा में किया गया। सर्वप्रथम प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमंडलीय शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक परिमल की ओर से किया गया। इसमें दरभंगा प्रमंडल के प्रशिक्षक आलोक कुमार पांडेय, संयोजक ब्रजेश सिंह राठौर, जिला खेल कार्यालय के प्रधान लिपिक संजीव कुमार, चयन समिति सदस्य कामिनी कुमारी साथ में उपस्थित रहे।

Darbhanga News| चयन प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक प्रमंडल स्तर पर केंद्र का निर्धारण

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देना है। साथ ही बिहार के जो भी प्रतिभावान और होनहार खिलाड़ी हैं, उनका चयन कर उन्हें अलग से प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि चयन प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक प्रमंडल स्तर पर केंद्र का निर्धारण किया गया है। इसमें दरभंगा प्रमंडल के लिए नागेंद्र झा स्टेडियम, मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा निर्धारित किया गया।

Darbhanga News| चयन प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों के भाग लिया

जानकारी के अनुसार, चयन प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों के भाग लिया। बच्चों के बीच सर्वप्रथम लंबाई नाप के द्वारा चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। लंबाई नापी के बाद प्रतियोगिता का प्रारंभ बच्चों के प्रतिभा खेल के माध्यम से किया गया। उपर्युक्त प्रतियोगिता में दरभंगा जिला के अलावे मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के बच्चे भाग लिए। इसमें दरभंगा के हर्ष कुमार चौधरी 191 सेंटीमीटर से सबसे ज्यादा लंबा के खिलाड़ी चुने गए।

Darbhanga News| राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से राज्य स्तर पर प्रशिक्षण

इसके साथ ही, अंशु कुमार झा-181 सेंटीमीटर, आर्यन अंशु-179, सुमित कुमार, मो. अफजल, सुमित कुमार झा, विनीत कुमार झा, अंशु सिंह इफ्तिखार आलम, मोहम्मद आंरस, मो. अर्स, किशन कुमार, तन्मय कुमार, रोहित कुमार, आर्यन कुमार सिंह, आर्यन ऋषभ सिंह, सुधांशु राज, मो. रूसल उमर, मो. अहद जैसे चयनित खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दी जाएगी। इस प्रतियोगिता सफल बनाने में विश्वविद्यालय के मनीष राज, अमित कुमार सिंह, विवेक सिंह, मिहिर कुमार झा, मधुबनी के प्रमोद कुमार प्रशिक्षक एवं पूर्व खिलाड़ियों का भरपूर्ण सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| जिलानी हत्याकांड में एक और नाबालिग चढ़ा हत्थे@Big Action@SHO Rahul Kumar
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें