spot_img

दरभंगा में जीवछ नदी बार बांध के नजदीक बनेगा Waste Water Stabilization तालाब

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें : जिले में 3515 गंगा दूत का प्रशिक्षण संपन्न, नमामि गंगे अंतर्गत जिला सम्मेलन का होगा आयोजन

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला गंगा समिति की बैठक उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत नदी में तरल और ठोस अपशिष्ट लाने वाले नालों की पहचान करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: हनुमाननगर में बनेगा Plus Two Model School का बनेगा नया भवन, नए प्लस टू मॉडल स्कूल के लिए आया अपडेट

रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के अंतर्गत नदी प्रतिष्ठित स्थानों पर नदी किनारे घाट निर्माण के लिए प्राप्त प्रस्ताव पर आवश्यक कार्यवाही के लिए वहीं बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत बाथो रढीयाम पंचायत में जीवछ नदी पर बार बांध के नजदीक अपशिष्ट जल स्थिरीकरण तालाब (डब्ल्यूएसपी) निर्माण के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता के प्रगति के बारे में बताते हुए जिला परियोजना पदाधिकारी – नमामि गंगे ने बताया कि 3515 गंगा दूत का चयन एवं प्रशिक्षण संपन्न किया जा चुका है एवं 55 गंगा युवा क्लब का गठन किया जा चुका है।

प्रशिक्षित गंगा दूत की ओर से गंगा युवा क्लब के माध्यम से वृहत स्तर पर जन जागरूकता, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान इत्यादि का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर गंगा दूतों का जिला सम्मेलन का आयोजन कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाए। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी- नमामि गंगे फारूक इमाम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mamata Banerjee Resignation: मैं हारी नहीं हूं… नया बखेड़ा… बोली ममता बनर्जी…CM की कुर्सी नहीं छोड़ूंगी… बंगाल में मचेगा सियासी बवाल?

Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी मुख्यमंत्री...

Darbhanga News: बिरौल: कमला बालन नदी में बच्ची की डूबने से मौत, घास काटते वक्त हुआ हादसा; परिवार में पसरा मातम

बच्ची की डूबने से मौत: बिरौल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

CM Residence: पटना में अब ‘लोक सेवक आवास’ के नाम से जाना जाएगा CM Residence, जानें पूरा मामला

CM Residence: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक...