
दरभंगा, देशज टाइम्स। श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी राजीव रौशन ने नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप नगर आयुक्त सुधांशू कुमार एवं नगर निगम, दरभंगा के अन्य पदाधिकारियों के साथ दरभंगा शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने कन्हैया मिश्र पोखर, लहेरियासराय, मिर्जा खां तालाब, लहेरियासराय एवं जिला स्कूल परिसर अवस्थित तालाब में छठ घाटों के निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मिर्जा खां तालाब में कंक्रीट सड़क से तालाब जाने वाले रास्ते को मिट्टी भराई कर स्लोप बनाने का निर्देश मौके पर उपस्थित नगर निगम के पदाधिकारी को दिया। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी तरफ अवस्थित घाटों का सही ढ़ंग से मिट्टी भरकर निर्माण कराने का निर्देश दिया।
जिला स्कूल परिसर अवस्थित तालाब के निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब में बैरकैडिंग लगाने का निर्देश दिया। वहीं किलाघाट अवस्थित नदी छठ घाट में जाने वाले रास्ते को चौड़ीकरण एवं घाट के किनारे-किनारे मिट्टी भरने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी श्री रौशन ने बालू घाट स्थित नदी घाट का अवलोकन किया गया, जहाँ साफ-सफाई का कार्य चल रहा था।
निरीक्षण के पश्चात् जिलाधिकारी ने नगर निगम पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र स्थित सभी छठ घाट/नदी/तालाबों में साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर एवं चुना के छिड़काव करने तथा बैरिकैडिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।


You must be logged in to post a comment.