रितेश कुमार सिन्हा, दरभंगा, देशज टाइम्स। ट्रेन दुर्घटना के शिकार हुए बेनीपुर के उपहरदहा निवासी दयाराम यादव ने बताया कि उनके पुत्र राकेश कुमार का ट्रेन दुर्घटना में दोनों पैर और हाथ टूट गया है। वहां किसी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही वे दरभंगा से स्कार्पियो 35000 में भाड़ा जा रहे है।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
वहीं, इसी दुर्घटना के शिकार हुए संजय लाल देव ने बताया कि उनके साथ चल रहे सत्तो पासवान ओर विक्रम पासवान को काफी चोट लगी थी। उन्हें जिला प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेन से हावड़ा पहुंचाया गया।
फिर वो हावड़ा से मिथिला एक्सप्रेस से समस्तीपुर पहुंचे उसके बाद समस्तीपुर से दूसरी गाड़ी पकड़कर सभी सत्तो पासवान, विक्रम पासवान और संजय लालदेव तीनों सकुशल अपने घर पहुंच गए हैं। जहां घर के लोग अपनो को बीच में पाकर बेहद खुश हैं।
संजय लाल देव ने बताया कि वे kit कंपनी में लोडर का काम करते हैं। ये कम्पनी स्क्रेप का बंडल बनाने का काम करती है।
मधुबनी जिला के पंडौल प्रखंड के गंधवारी निवासी राम उदगार यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव की बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई है।
मृतक के चचेरे भाई विजय शंकर यादव ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमे दो लड़का एक लड़की है। पत्नी पिंकी देवी का रो-रो बुरा हाल हो गया है। वह तमिलनाडु में मजदूरी का काम किया करता था।
उन्होंने बताया कि अभी शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। इस लिए शव उन्हें नहीं मिला है। वे 40000 हजार में एम्बुलेंस ठीक करके रखे हुए हैं, जैसे ही शव मिलेगा उनके पिता और साथ गए परिजन मधुबनी जिला पंडौल प्रखंड के गंधवारी गांव पहुंचेंगे तब उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
पंचायत के मुखिया अशोक राम ने बताया कि कल शाम को सूचना मिली तब से हमलोग परेशान बने हुए है।
मृतक के साले विकास यादव व अर्जुन यादव ने बताया कि वे शव के पोस्टमार्टम के इंतजार में बंगाल के खरगपुर जिला के फरदाहपुर स्थित चारमारी हॉस्पिटल में खरे है। यहां इस हॉस्पिटल में करीब 50 से 60 शव पड़े हुए है।
हमलोग एंबुलेंस का भाड़ा कर लिए हुए 16 रुपए प्रति किलो मीटर पर अभी तक लगभग 450 किलामीटर एम्बुलेंस चल चुका है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर मधुबनी जिला के पंडौल स्थित गंधवारी गांव जाएंगे जो लगभग 800 से 900 किलोमीटर है।