back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर के गहरे पानी वाले छठ घाटों पर लगेंगे वेरिकैटिंग, साफ-सुथरा-सफाई तो होगी ही

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर नदी नाले एवं तालाबों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा ने आज नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न घाटों का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने अनुमंडल मुख्यालय अवस्थित पुरानी कमला नदी, करहरी तालाब ,बहेरा भथन शाह पोखर ,भरथैया पोखर, डखराम नवकी पोखर ,बाबा पोखर ,बहेड़ा दुर्गा स्थान पोखर सहित अन्य छठ घाटों का स्थल निरीक्षण किया एवं साथ चल रहे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जय चंद्र अकेला को आवश्यक निर्देश दिया।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने गहरे पानी वाले घाटों का विशेष रुप से निरीक्षण करते हुए अविलंब वेरिकैटिंग का निर्देश दिया। साथ ही छठ घाट सहित रास्ते में साफ-सफाई, चुना, ब्लीचिंग छिड़काव के साथ-साथ समुचित प्रकाश का व्यवस्था करने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया एवं सफाई कर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए गहरे पानी बाले घाटों में अविलंब बैरिकेटिंग का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान में आसमानी आफत ने मचाई तबाही, आंधी-बारिश से सैकड़ों एकड़ गेहूं-मकई की फसल बर्बाद

दूसरी ओर अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशुमान ने भी साप्ताहिक जांच के दौरान महिनाम एवं नवादा पंचायत के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया आवश्यक साफ सफाई का निर्देश दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैती छठ 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक, जानें संपूर्ण विधि और महत्व

Chaiti Chhath 2026: आत्म-शुद्धि और लोक आस्था का महापर्व चैती छठ 2026 नहाय-खाय के...

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन करें माँ कूष्मांडा की आरती: सुख, समृद्धि और आरोग्य की कुंजी

Maa Kushmanda Aarti: माँ कूष्मांडा, आदिशक्ति दुर्गा का चतुर्थ स्वरूप हैं, जिनकी आराधना चैत्र...

Nora Fatehi विवाद: ‘सरके चुनर’ गाने से मचे बवाल ने बढ़ाई नोरा फतेही की मुश्किलें, वर्क परमिट रद्द करने की मांग!

Nora Fatehi News: बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा नोरा फतेही एक बड़े विवाद में फंस...

आज का पंचांग: 22 मार्च 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Panchang: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिकता में, प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें