spot_img

दरभंगा में घर छोड़ेंगे बंद, हो जाएगा सफा-चट….कृष्णापुरी से सीखिए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में चोरी की बढ़ती घटनाएं, पुलिस की गश्त पर उठ रहे सवाल

प्रभास रंजन, दरभंगा, 08 जनवरी: वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देशों के बावजूद रात के वक्त गश्त न होने से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। एक ताजा घटना में, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरात और रुपया चोरी कर लिया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

चोरी की घटना और रिपोर्ट

लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे मनोज चंद्र दिवाकर ने बहादुरपुर थाना में चोरी का मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को उनकी पत्नी और बच्ची निजी काम से घर से बाहर गए थे। जब वे रात 9 बजे घर लौटे, तो घर का दरवाजा और गोदरेज का ताला टूटा हुआ पाया। घर के भीतर से ढाई भर सोने और 40 भर चांदी के जेवरात सहित 50,000 रुपये गायब थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime Big Breaking| दरभंगा में दरोगा को गोली मारी! गश्ती के दौरान ASI कर रहे थे मोबाइल पर बात - मार दी गोली, बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल!

चोरी के संदिग्ध आरोपी

मनोज चंद्र दिवाकर ने आवेदन में बताया कि उन्हें शक है कि बगल के कुछ लोग चोरी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने अंकित यादव, गोपाल यादव, राम अवतार यादव, राकेश कुमार और कुछ अज्ञात लोगों का नाम संदिग्ध के रूप में लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी उनके परिवार के साथ मारपीट की घटनाएँ हो चुकी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में चीख-पुकार! कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, 5 लोग जिंदगी-मौत से जूझ रहे

पुलिस कार्रवाई : थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है, जिससे इस चोरी की घटना में संदिग्धों का नाम उभरकर सामने आया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आग का तांडव! खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में दहशत; दमकल ने टाला बड़ा हादसा

चोरी की घटनाओं की बढ़ती संख्या और गश्त की कमी पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन आम जनता ने गश्त की बढ़ोतरी की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Wushu Competition | दरभंगा में वुशु का महासंग्राम! बेटियों ने भरी हुंकार, अब दिखाएंगी अपना दम

Bihar Wushu Competition: दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंतर-मंडलीय वुशु प्रतियोगिता का गुरुवार को शानदार आगाज हुआ। अधिकारियों ने खेलों में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को महिला#BiharWushu,#DarbhangaSports,#GirlsInSports

Darbhanga Crime दरभंगा में UP पुलिस का एक्शन: नाबालिग लड़की मिली, अपहरणकर्ता भी दबोचा गया

Darbhanga News: दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से यूपी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है। अपहरण के आरोपी अजय पंडित को भी गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश ले जाया गया।#DarbhangaNews,#UPPolice,#MinorGirlRecovery

Bihar Politics | बिहार NDA में सब ठीक? ‘पांच पांडव’ एकजुट, पर MLC नतीजों ने बढ़ाई बेचैनी! | पढ़िए – ‘आपसी खींचतान उबाल पर’

Bihar Politics: बिहार NDA में आंतरिक कलह की अटकलों के बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने 'पांच पांडव' के एकजुट होने का दावा किया है। हालांकि, MLC चुनाव नतीजों के बाद JDU में मंथन और C#BiharPolitics,#NDAMeeting,#MLCElections

Bhagalpur Crime भागलपुर में सड़-गली हुई हालत में मिली इंसानी सिर ! लापता महिला से जुड़ रहे तार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

Bhagalpur News: भागलपुर के गोकुलपुर गांव में सड़ी-गली हालत में एक अज्ञात सिर मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इसे महिला का सिर बताया है, लेकिन परिजनों ने पहचान से इनकार किया।#BhagalpurNews,#BiharCrime,#UnidentifiedBody