back to top
1 जून, 2024
spot_img

Darbhanga के सझुआर में –चाकू चलाने वाली बेटी, रंजिश का खौफनाक खूनी अंजाम, सम्राट को गोदा

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga के सझुआर में खौफनाक वारदात सामने आया है–चाकू चलाने वाली बेटी सामने आई है। रंजिश का खूनी अंजाम दिखा है। सम्राट को गोद दिया गया है। वारदात बहेड़ा का है। यहां पिता-पुत्री ने मिलकर युवक सम्राट मंडल को चाकू से गोदा! गांव में मचा हड़कंप है।गांव के अंदर खूनी खेल की चर्चा है।@सतीश चंद्र झा, देशज टाइम्स बेनीपुर।

 

Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

प्रमुख बिंदु (Key Highlights) में जानिए पूजा, ठक्को और सम्राट के बीच खूनी खेल

जानकारी के अनुसार,सझुआर गांव, बहेड़ा थाना, बेनीपुर में सम्राट मंडल, पिता: अमर मंडल पर आरोपी ठक्को कमती व उनकी पुत्री पूजा कुमारी ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। फिलहाल, सम्राट की हालत गंभीर है। इलाज के लिए बेनीपुर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं, स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार करते हुए जांच तेज कर दी है।

बेनीपुर में चाकू मारकर युवक को किया घायल, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बेनीपुर (DeshajTimes Crime), देशज टाइम्स: जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सझुआर गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां सम्राट मंडल नामक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

यह भी पढ़ें:  आधी रात को घुसा, सब तोड़ डाला! Darbhanga में आस्था पर हमला, मगर जनता का धैर्य-संयम बनी मिसाल – बड़ा संदेश देश को

घटना का विवरण

पीड़ित सम्राट मंडल, पिता अमर मंडल, को चाकू मारकर घायल किया गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में भर्ती करवाया, जहां से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।

घायल के पिता ने लगाए आरोप

पीड़ित के पिता अमर मंडल ने बहेड़ा थाना में दिए गए लिखित आवेदन में गांव के ही ठक्को कमती और उनकी पुत्री पूजा कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दोनों ने मिलकर सम्राट मंडल पर चाकू से जानलेवा हमला किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपी ठक्को कमती को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

जरूर पढ़ें

Samastipur Railway Ticket Checking | लालगाड़ी में छिप नहीं पाए बिना टिकट यात्री – एक ही दिन में ₹11,280 की वसूली

Samastipur Railway Ticket Checking | Railway Fine News | लालगाड़ी टिकट जांच| समस्तीपुर मंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें