back to top
21 जून, 2024
spot_img

DGP RS Bhatti का MicroPlan आया काम, गैंग्स ऑफ़ कोढ़ा गैंग के 22 अपराधी 23 बाइक के साथ गिरफ्तार

spot_img
Advertisement
Advertisement

कटिहार का कोढ़ा गैंग। न सिर्फ कटिहार बल्कि पूरे बिहार में इसका आतंक है। इतना ही नहीं, देश के कई राज्यों में लूट की वारदात में इस गैंग का चेन जुड़ा है। वहीं इस गैंग पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की बड़ी तैयारी अर्से से थी। पुलिस ने अलग अलग सेल से माइक्रोप्लान तैयार किया था।

डीजीपी आरएस भट्‌टी ने कोढ़ा गैंग पर शिकंजा कसने के लिए पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी और कटिहार एसपी को विशेष रूप से आदेश दिए थे। राज्य मुख्यालय के आदेश के बाद कटिहार पुलिस लगातार एक्टिव मोड में काम करती रही।

इसी का परिणाम आज सामने आया है। जब 23 बाइक के साथ 22 चोर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सभी कोढ़ा गैंग के सदस्य हैं। कटिहार पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, कटिहार का कोढ़ा गिरोह बिहार के कई जिलों में सक्रिय है। नज़र डाली जाये तो यह गिरोह अमूमन रोज विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बताया गया है कि यह गिरोह कटिहार के अलावे विभिन्न जिलों के थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टुकड़ों में बंटे हुये हैं। जो छिनतई व लूटपाट की वारदात को बड़े ही शातिराना अंदाज में अंजाम दे रहे हैं। इलाका चाहे सुनसान हो या फिर व्यस्तम। इस गिरोह के लुटेरों को लगता है किसी का खौफ नहीं है। लेकिन अब पुलिस ने बड़ी नकेल कसी है।

जानकारी के अनुसार,पुलिस ने कोढ़ा गैंग के 22 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वह भी तब जब दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर कई जगहों पर मेला का आयोजन चल रहा है। ऐसे में, पुलिस ने “गैंग्स ऑफ़ कोढ़ा गैंग’ को खुलासा किया है। पुलिस ने  23 चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 22 चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज से 23 चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 22 चोर को गिरफ्तार किया है। इस मामले पर प्रारंभिक जांच में कहा यह जा रहा है कि यह लोग सिर्फ बिहार के अलग-अलग जिला में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्य में भी कई तरह के अपराध को अंजाम देते है।

इस मामले की जानकारी देते हुए कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि, कोढ़ा के जुराबगंज इस गिरोह के बारे में चर्चा है। यह लोग बैंक में रुपया निकासी करने वाले लोगों को टारगेट बनाते हैं। कटिहार पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें