back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar Crime News| Sitamarhi News | डकैतों का नया नुस्खा…मुझको पानी पिला दीजिए…डॉक्टर दंपती के हाथ-पैर बांध अहले सुबह 5 लाख की डकैती

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Crime News| Sitamarhi News| अपराधी नए-नए पैतरों के साथ वारदात को अंजाम देने लगे हैं। इसका सीधा प्रमाण सीतामढ़ी में दिखा है जहां, डकैतों का नया नुस्खा डॉक्टर पर ही आजमाया गया। अपराधियों ने डॉक्टर साहेब से अहले सुबह चार बजे कहा, सर…मुझको पानी पिला दीजिए…। बड़ी गर्मी है। और फिर जैसे ही डॉक्टर की पत्नी पानी लाने गई…आधा दर्जन अपराधी घर में घुसे। पिस्टल सटाया और मचाया घंटों तांडव, लूट लिए तीन लाख कैश समेत पांच लाख की संपत्ति। चलते बने।

Bihar Crime News| Sitamarhi News| घर में घुसे अपराधियों ने डॉक्टर दंपती के हाथ-पैर बांध बांध दिए

जानकारी के अनुसार, घर में घुसे अपराधियों ने डॉक्टर दंपती के हाथ-पैर बांध बांध दिए। अहले सुबह चार बजे पहुंचे अपराधियों ने 5 लाख की डकैती को अंजाम देकर पूरे शहर को जागते ही गरमा दिया जहां सीतामढ़ी से अभी-अभी डकैती की बड़ी खबर आ रही है।

Bihar Crime News| Sitamarhi News| डकैती शहर के चर्चित चिकित्सक डॉ. अनीसुर्रहमान के घर हुई है

यह डकैती शहर के चर्चित चिकित्सक डॉ. अनीसुर्रहमान के घर हुई है। यहां, अपराधियों का मनोबल देखिए, पहले घर में आकर कहा, गर्मी बहुत है। थोड़ा पानी पिलाइए। जब, डॉक्टर की पत्नी पानी लाने गई तो अपराधियों ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए। अपराधियों ने बरियारपुर के नामचीन चिकित्सक अनीसुर्रहमान के घर में घुसकर भीषण डकैती को अंजाम दे डाला।

Bihar Crime News| Sitamarhi News| डकैती की वारदात शहर के भासर पिकेट से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर

जानकारी के अनुसार, हद यह, डकैती की वारदात शहर के भासर पिकेट से महज पांच सौ मीटर दूर हुई है जहां डकैत तीन लाख कैश समेत पांच लाख की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हैं। डॉक्टर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि कुछ लोग गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे उनके निवास पर पहुंचे। कहा कि हमें प्यास लगी है। पानी पिलाइए। जैसे ही पत्नी पानी लाने गई। लगभग आधा दर्जन नकाबपोश अपराधी घर में घुस गए। सबों ने हमें बंधक बना लिया। फिर जमकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर हमारे हाथ-पांव खोलते हुए फरार हो गए।

Bihar Crime News| Sitamarhi News| डकैती की वारदात शहर के भासर पिकेट से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर

नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की तहकीकात की जाएगी। डॉक्टर परिवार की ओर से अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे, हर संभव तहकीकात की जा रही है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Navodaya में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य का तबादला, जानिए कौन बने नए प्रिसिंपल

दरभंगा नवोदय में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य बदले। जतिन...

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ ‘समाप्त’

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ 'समाप्त' हत्या...

मतदाता सूची में लापरवाही पर Darbhanga के 10 अफसरों का वेतन बंद!

मतदाता सूची में लापरवाही पर दरभंगा के 10 अफसरों का वेतन बंद! DM कौशल...

Samastipur Medical College में जल्द शुरू होंगे Gynecology और Surgery Departments | Darbhanga Commissioner Kaushal Kishore ने कहा – जल्द शुरू हो इलाज

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे गायनी-सर्जरी विभाग! आयुक्त ने दिए निर्देश।समस्तीपुर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें