back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Madhubani News | Lok Sabha Election 2024 | जयनगर शहर से नोमेंस लैंड बोर्डर तक हर जगह निगहबानी करेंगी सशस्त्र सीमा बल के साथ डॉग स्क्वायड टीम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News | Lok Sabha Election 2024 | जयनगर शहर, रेलवे स्टेशन  से लेकर नोमेंस लैंड बोर्डर तक हर जगह सशस्त्र सीमा बल के साथ डॉग स्क्वायड टीम ने निगहबानी तेज कर दी है। साथ ही, नोमेंस लैंड के निकट अस्थायी चेकपोस्ट बनाया जाएगा। इसको लेकर साझा सहयोग की पहल पहल भी की जा रही है। इसके तहत, एसएसबी के जवानों और डॉग स्कवायड की टीम ने आज स्टेशन समेत अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान भी चलाया।

- Advertisement -

Madhubani News |  सीमा पर शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए एसएसबी के जवानों की निगहबानी तेज

लोकसभा को सकुशल संपन्न कराने व सीमा पर शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए एसएसबी के जवानों की ओर से जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसबी के डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर जांच-पड़ताल में लगी हुई है।

- Advertisement -

Madhubani News | बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट चंदद्रशेखर ने बताया

सशस्त्र सीमा बल के डॉग स्क्वायड टीम की ओर से जयनगर शहर, रेलवे स्टेशन तथा भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही, गाड़ियों की चेकिंग की गई। बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट चंदद्रशेखर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और नेपाल सेना के एपीएफ के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: जब मधुबनी में सरस्वती पूजा विसर्जन में चली थी गोली... पढ़िए Madhubani पुलिस की THE END

Madhubani News | नो मैंस लैंड क्षेत्र के कुछ जगहों पर अतिरिक्त अस्थाई चेक पोस्ट भी बनाए जाएंगे

और जरूरत पड़ने पर नो मैंस लैंड क्षेत्र के कुछ जगहों पर अतिरिक्त अस्थाई चेक पोस्ट भी बनाए जाएंगे। लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित न हो, इसको लेकर कई चरणों में सीमा चौकी प्रभारियों से बैठकें हो चुकी हैं।

Madhubani News | भारत और नेपाल के बीच दोस्ताना संबंध रहने की वजह से

नो मैंस लैंड का एरिया तस्कर और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना होता है। इसलिए बल द्वारा चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में काफी सघन रूप से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत और नेपाल के बीच दोस्ताना संबंध रहने की वजह से नो मेंस लैंड एरिया खुला क्षेत्र है जिसका फायदा तस्कर और अपराधी उठाते रहते हैं इसलिए जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

माधुरी दीक्षित ने पति डॉ. नेने को दी जन्मदिन की बधाई, ‘इश्क है’ गाने पर लुटाया प्यार!

Madhuri Dixit News: बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने अपने पति डॉ....

T20 World Cup 2026: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने नामीबिया को धोया!

T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह...

T20 World Cup 2026: ईशान किशन के तूफानी पचासे से भारत की मजबूत शुरुआत! IND 192/4

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक...

Bihar Women Employment Scheme: बिहार की महिलाओं को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त, जानिए पूरी जानकारी

Bihar Women Employment Scheme: संघर्षों की भट्टी में तपकर निकली सुनहरी किरणें, बिहार की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें