spot_img

चोरों के हौंसले बुलंद: पत्रकार के घर चोरी की बड़ी वारदात, “सुबह जब घर पहुंचे तो देखा…”

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण जिले में कोटवा थाना क्षेत्र स्थित जसौली पट्टी गांव में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बडी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

East Champaran News, “सुबह जब घर पहुंचे तो देखा…”

घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजरूप राय व 112 की टीम मौके पर पहुंच कर मामले में जांच पड़ताल किया है। इस सम्बंध में पीड़ित पत्रकार प्रभात रंजन ने पुलिस को आवेदन देते बताया है,कि घर के लोग गांव व मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ले में रहते हैं। मेरे शिक्षक भाई रवि रंजन शनिवार की रात घर से मोतिहारी गए थे। सुबह जब घर पहुंचे तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घर अंदर के चार कमरों का भी ताला तोड़ कर एक गोदरेज व दस बक्सा एवं ट्रंक का ताला तोड़कर चोरो ने सोने – चांदी के आभूषण, कीमती साड़ी सहित अन्य कपड़े, एलईडी टीवी, नगदी सहित कई अन्य सामान की चोरी की है। वही चोरो ने पीछे के गेट का ताला तोड़ फरार हो गए।थानाध्यक्ष ने घटना स्थल से चोरी में प्रयुक्त एक रॉड को जब्त किया है। उनका कहना है है कि लोकल एस्पाई के बताए मुताबिक संगठित गैंग ने घटना को अंजाम दिया है। जिसका शीघ्र उदभेदन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है,कि कोटवा थाना क्षेत्र में इस समय चोरी की घटनाएं बढ़ी है।बीते एक माह के अंदर बरहरवा कला पश्चिमी में आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना घटित हुई थी।वही जसौली पट्टी गांव में भी चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था।जिसका पुलिस अभी तक उद्भेदन नही कर सकी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं ने आम लोगो की चिंताएं बढ़ा दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का नया पोस्टपेड प्लान: सिंगल यूजर के लिए 50GB डेटा और OTT बेनिफिट्स

Postpaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने...

Bihar Weather: 1967 के बाद सबसे भीषण आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, पढ़िए आधे घंटे की मौसम का बदला मिजाज और तबाही का...

Bihar Weather: कुदरत जब रौद्र रूप धारण करती है, तो हर हिसाब-किताब धरे का...

Nalanda Stampede: बिहार शरीफ भगदड़ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़िए नालंदा घटना पर सरकार की सख्ती

Nalanda Stampede: कभी-कभी वक्त का एक छोटा सा झोंका भी बड़े बदलावों की नींव...

Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Bihar Skill Development: बिहार के भविष्य की नींव बन रहे युवा, जब स्वयं मुख्यमंत्री...