मई,6,2024
spot_img

भागलपुर में आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित आठ लोग घायल

spot_img
spot_img
spot_img
भागलपुर, देशज न्यूज।जिले के मुरारपुर थाना क्षेत्र स्थित दोगच्छी के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर ऑटो और ट्रैक्टर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ऑटो पर सवार आठ लोग घायल हो गए। जिसमें 3 लोग एक ही परिवार के हैं। घटना गुरुवार दिन के 11:30 बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुल्तानगंज से यात्रियों से भरी ऑटो भागलपुर जा रही थी, तभी दोगच्छी के समीप भागलपुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें 8 लोग घायल हो गए घायलों में विरजयभार बिंद, उसकी पत्नी विनती देवी, चाची रूसी देवी, एक मजदूर शामिल हैं। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। जबकि ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट भी की। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के आने के पहले स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल विरजयभार बिंद सहित चार लोगों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया। जबकि दो घायल का इलाज नाथनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इसके अलावा दो अन्य आंशिक रुप से घायल अपना इलाज करा कर अपने घर की ओर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर मुरारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर और ऑटो को जब्त कर लिया। मायागंज अस्पताल में इलाज करा रहे विरजयभार बिंद की हालत नाज़ुक बतायी जा रही है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga New Delhi Superfast Train News| 108 km की रफ्तार में दौड़ रहीं दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन...घिर गई आग में... बनीं The Burning Train?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें