मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स। सोमवार को साहरघाट दरभंगा एसएच 75 पर त्रिमुहान गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
मृतक त्रिमुहान गांव के ही राजनारायण ठाकुर के 60 वर्षीय पुत्र करिश्चंद्र ठाकुर बताया गया है। बताया जाता है कि सुबह के समय तेज रफ्तार वाहन बसैठ से साहरघाट की ओर जा रहा था। वहीं मृतक किसान अपने खेत से घर लौट रहा था।
जहां अनियंत्रित वाहन ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद वाहन सड़क किनारे लुढ़कते हुए एक पेड़ से जाकर टकरा गया। मामले की सूचना पर साहरघाट के अपर थानाध्यक्ष अभिषेक आनन्द पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। वहीं वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मृतक के मौत के बाद से ही परिजनों के दारुण चीत्कार से समूचे गांव का माहौल गमगीन है। साहरघाट थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।