back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani News | नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत धनुषी एसएसबी कैंप में फर्टिलाइजर कंपनी ने लगाया 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

आर्गेनिक खेती एवं जैविक खाद बनाने को लेकर किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

खुटौना | ललमनियां ओपी थाना क्षेत्र के धनुषी एसएसबी बीओपी कैम्प में शनिवार को 14 दिवसीय खाद्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

 

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर डिप्टी कमांडेंट जीत सिंह, लौकहा कैम्प के एसआई रविन्द्र सिंह,एएसआई रोहित भाटिया, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार,ओपी थाना के पीएसआई चिन्मय कुमार, सरपंच दिलशाद आलम तथा उपमुखिया कृष्णा पंडित सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललमनियां पंचायत के सरपंच दिलशाद आलम ने किया।

जहां आर्गेनिक खेती और जैविक खाद बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शिविर के दौरान बताया गया कि जैविक खाद्य कम लागत में तैयार हो जाता है जिसके प्रयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहती है एवं फसलों का अधिक पैदावार किया जा सकता है।

साथ ही आधुनिक रसायनिक उर्वरक से मिट्टी एवं फसल को होने वाले नुकसानों से अवगत कराया गया।

मौजूदा दौर में उन्नत कृषि संबंधी जानकारी के आभाव में अधिक पैदावार के लालच में किसान धड़ल्ले से केमिकल युक्त खाद का प्रयोग कर रहे हैं जो आने वाले समय में काफी ज्यादा नुकसान देह साबित होगा।

14 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर ओपी थाना क्षेत्र के धनुषी नारायण मंदिर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा जहां 25 से ज्यादा स्थानीय किसानों ने भाग लिया और प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी सौंपा जायेगा।

खाद्य प्रशिक्षण हेतु मधुबनी से आये टीम में डॉक्टर कुमार इन्फोटेक,शेष नारायण, मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार एवं सहायक प्रशिक्षक सुनील कुमार के द्वारा दिया गया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Navodaya में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य का तबादला, जानिए कौन बने नए प्रिसिंपल

दरभंगा नवोदय में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य बदले। जतिन...

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ ‘समाप्त’

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ 'समाप्त' हत्या...

मतदाता सूची में लापरवाही पर Darbhanga के 10 अफसरों का वेतन बंद!

मतदाता सूची में लापरवाही पर दरभंगा के 10 अफसरों का वेतन बंद! DM कौशल...

Samastipur Medical College में जल्द शुरू होंगे Gynecology और Surgery Departments | Darbhanga Commissioner Kaushal Kishore ने कहा – जल्द शुरू हो इलाज

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे गायनी-सर्जरी विभाग! आयुक्त ने दिए निर्देश।समस्तीपुर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें