मुजफ्फरपुर में भीषण अगलगी में बारह साल की बच्ची की जिंदा जल कर मौत हो गई है। वहीं, दूसरी लड़की झुलसकर घायल हो गई। अगलगी में पांच मवेशी जलकर मर गए। कुल 8 परिवारों के घर जलकर राख हो गए हैं। इसमें दस लाख से ज्यादा की संपत्ति स्वाहा हो गई। घटना औराई थाना इलाके के भरथुआ गांव में शनिवार देर रात की है।
जानकारी के अनुसार, भीषण आग लग लगने से आग में झुलसकर एक बच्ची विमल साह की 10 वर्षीय पुत्री रूपमणि कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद गावं के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण किया गया क्योंकि नदी पार गांव होने की वजह से न प्रशासन पहुंच पाई न फायर ब्रिगेड की टीम। बच्ची की मौत और बर्बादी के मंजर से गांव में मामत पसरा है।
आग सबसे पहले विमल साह के घर में लगी। देर रात होने की वजह से सभी सोए हुए थे। तभी हवा तेज हो गई और आग विकराल धारण कर लिया जिसे संभालना असंभव हो गया। तेजी से फैलती आग ने आस पास के 8 घरों को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने औराई थाना और फायर ब्रगेड को घटना की सूचना दी। लेकिन बागमती नदी पार होने की वजह से दमकल गांव में नहीं पहुंच सका। रात में पुलिस भी नहीं पहुंची। देखते देखते सभी घर जलकर राख हो गए। इस बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गई। लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घर वाले सबकुछ अंदर छोड़कर भाग निकले और आशियाने को जलते हुए देखते रहे। लेकिन विमल साह की बेटी रुक्मणी नहीं निकल पाई।आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि बच्ची को निकालने का प्रयास विफल रहा और घर में सो रही बच्ची जिंदा जलकर राख हो गई।
रविवार को औराई थाना पुलिस के साथ औराई सीओ भरथुआ पहुंचे। पहुंचने में देरी को लेकर उन्हें लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पीड़ित परिवारों के सामने भोजन, वस्त्र और आवास की समस्या खड़ी हो गई है। सीओ ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाया जाएगा। औराई पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है।