मई,5,2024
spot_img

Bihar Politics News| Fish Politics | बिहार पॉलिटिक्स में मछली की IQ Test Entry…, ईquation में गर्दा

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Politics| Fish Politics | बिहार पॉलिटिक्स में मछली की IQ Test Entry…, ईquation में गर्दा जहां, देशज टाइम्स ने आपको उसी दिन शीर्षक के माध्यम से लिखा था बिहार में मछली भात की पॉलिटिक्स जिस दिन सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की महागठबंधन इंडिया में स्वागत हुआ था।

Bihar Politics News| Fish Politics | अब उसी मछली भात का राजनीतिक संस्कार

अब उसी मछली भात का राजनीतिक संस्कार है जहां तेजस्वी हेलीकाप्टर में बैठकर मछली, प्याज, मिर्ची खाते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर बवाल मचा। मगर, फंसा कौन? तेजस्वी कहते हैं मेरी रणनीति काम आई। मुझे पता था, इनका ईquation। ऐसे में, जैसे ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत हुई और इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत हो गई।

Bihar Politics News | Fish Politics | …इसका तेजस्वी ने पूरा फायदा उठा लिया…

माना जाता है कि अगले नौ दिनों तक हिंदू समाज से आने वाले लोग मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करते हैं। लेकिन…इसका तेजस्वी ने पूरा फायदा उठा लिया। वजह भी है। इससे पहले सावन मास में लालू प्रसाद और राहुल गांधी की मटन हॉट हो चुकी है, इसी का परिणाम आज दिखा जहां तेजस्वी पहले से चौकन्ना थे और

उसने खेला कर दिया जहां बिहार के नेता विपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव का वीआईपी सुप्रीमों के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तेजस्वी हेलीकाप्टर में बैठकर मछली खाते हुए नजर आ रहे हैं, बीजेपी हमलावर है, दरअसल, इस पूरे मामले में तेजस्वी ने बड़का खेल कर दिया…।

Bihar Politics News | Fish Politics | उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की तत्काल आपत्ति,सनातन के संतान बनते हैं,

तेजस्वी यादव के एक्स हैंडल से इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस पर आपत्ति दर्ज की। बिना किसी का नाम लिए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग सनातन के संतान बनते हैं, तो उन्हें सनातन का संस्कार भी अपनाना चाहिए, लेकिन वे अपना नहीं पाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

Bihar Politics News | Fish Politics | भक्तों के IQ का टेस्ट लेने के लिए ही हमने फंसाया वो सब फंसे

विजय सिन्हा के कमेंट के बाद तेजस्वी ने बुधवार को अपनी पुरानी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “भाजपाइयों और गोदी मीडिया के भक्तों के IQ का टेस्ट लेने के लिए ही हमने

यह video डाला था। हम अपनी सोच में सही भी साबित हुए। ट्वीट में “दिनांक” यानि Date लिखा हुआ है, लेकिन बेचारे अंधभक्तों को क्या मालूम? आख़िर में सहनी जी की ओर से मिर्ची लगने का भी जिक्र किया गया है।”

Bihar Politics News | Fish Politics | ये लोग पढ़ते-लिखते तो हैं नहीं…

तेजस्वी ने कहा, वीडियो के साथ जो हमने ट्वीट किया है उसमें साफ तौर पर तारीख लिखी हुई है… ये लोग (भाजपा नेता) पढ़ते-लिखते तो हैं नहीं… इतनी प्रमुखता से भाजपा वाले बेरोज़गारी पर बोलते हैं क्या? पलायन पर बोलते हैं क्या? गरीबी पर बोलते हैं क्या? लेकिन इन सब चीज़ों पर कैसे कूद-कूद कर बोल रहे हैं…” दरअसल, तेजस्वी ने जो वीडियो

शेयर किया था, जिसमें वह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ हेलीकॉप्टर में मछली खाते दिखाई दे रहे हैं। उनसे पूछ रहे हैं कि यह मछली किस प्रजाति की है, मुकेश सहनी उसका जवाब देते नजर आ रहे हैं उस वीडियो के साथ तेजस्वी ने लिखा कि चुनावी भागदौड़ एवं व्यस्तता के बीच हेलिकॉप्टर में भोजन! दिनांक- 08/04/2024 #TejashwiYadav #bihari #politics #Bihar #biharifood #बिहार #india

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News| लगा दी बाहर से कुंडी, घरवालों को भनक लगी नहीं, दो घरों से लाखों कैश और ज्वेलर्स उड़ा ले गए अपराधी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें