spot_img

ठंडी अभी नहीं छोड़ेगी… Darbhanga, Madhubani, Samastipur में अगले दो दिनों में होगी दिन-रात के तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट

spot_img
- Advertisement -

बिहार में सात जनवरी के बाद से ठंड के और भयानक होने की उम्मीद में फिलहाल पूरा बिहार सिहर रहा है। बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी है। वहीं,दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर भारत में शीतलहर और बहुत घना कोहरा रहने के आसार है, इसके साथ ही दिनभर ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राजधानी पटना सहित राज्य के सभी जिलों में ठंड का प्रकोप जारी है। नये साल का आज पांचवां दिन गुजर गया लेकिन धूप देखने को नहीं मिली। कुहासा और ठंड पछुआ हवा में लोग ठिठुरने को मजबूर है। यही हालत अगले पांच दिनों तक रहने के संकेत मौसम विभाग ने दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samrat Choudhary Cabinet: बिहार में कैबिनेट गठन का फॉर्मूला तय, इन चेहरों को मिल सकती है जगह

मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों मंगलवार की सुबह हुई बारिश के कारण इन राज्यों में ठंड और बढ़ गई है। इस वजह से आज से 7 जनवरी तक दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी हिस्सों के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के कारण ठंड और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। ये स्थिति 10 जनवरी तक रहने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार,जिन जिलों कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है उसमें अगले दो दिनों के लिए पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज , सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा व सहरसा के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इससे दिन का पारा 11 से 15 डिग्री और रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पछुआ हवा सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar CM Nitish: नीतीश कुमार का इस्तीफा, एक युग का बड़ा विराम, बिहार की सियासत में भूचाल, CM पद से दिया इस्तीफा

 

इसके साथ आर्द्रता 90 प्रतिशत है। इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में घने कोहरे का असर दिखाई देगा। सुबह दृश्यता 40 से 120 मीटर तक रहेगी। दिन होने के साथ ही आसमान धीरे-धीरे साफ होगा लेकिन पूरे दिन धुंध का प्रभाव रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Circle Officers: सरकार का बड़ा एक्शन, दरभंगा समेत 41 CO निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला पढ़िए पूरी लिस्ट

Bihar Circle Officers: बिहार में नीतीश सरकार ने अंचल अधिकारियों पर बड़ा शिकंजा कसा...

Darbhanga News: बेनीपुर में ‘फायर सेफ्टी वीक’ का आगाज, अग्निशमन विभाग देगा आग से बचाव के गुर

Fire Safety Week: बेनीपुर में अग्निशमन विभाग ने एक खास मुहिम का आगाज किया...

Bihar Politics: अनंत सिंह की शराबबंदी पर बड़ी बात, मोकामा के बाहुबली विधायक ने नए CM Samrat से रखी बड़ी मांग, नीतीश पर भी...

अनंत सिंह शराबबंदी: बिहार की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाले मोकामा के...

Darbhanga News: बलहा चौक पर Benipur Shop Fire भीषण आग, गैस सिलेंडर फटा, लाखों का नुकसान

Shop Fire: बेनीपुर के बलहा चौक पर बीती रात एक दर्दनाक घटना में चाय-पान...