back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

25 दिसंबर से Gaya To Mumbai के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, फिर बेंगलुरू-कोलकाता की बारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गया एयरपोर्ट ही इंटरनेशनल स्तर का है। यह 25 दिसंंबर से उड़ान भरेगा। वर्तमान में इस एयरपोर्ट का रनवे 2286 मीटर है जिसे 500 मीटर और बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। अक्टूबर से लेकर फरवरी तक पर्यटन सीजन में यहां भारतीय विमान कंपनी के साथ ही थाइलैंड, श्रीलंका, म्यांमार समेत कई इंटरनेशनल एयरलाइंस नियमित सेवा शुरू करती है। कोरोना की वजह से इस साल अभी तक इंटरनेशनल फ्लाइट की सेवा शुरू नहीं हो पायी है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स की सेवा शुरू नहीं होने से इस साल एयरपोर्ट को राजस्व के मामले मे काफी नुकशान झेलना पड़ रहा है।

- Advertisement -

गया, देशज न्यूज। आगामी 25 दिसंबर से गया एयरपोर्ट से मुंबई  (Gaya Airport To Mumbai) के लिए इंडिगो (Indigo) की सीधी उड़ानें शुरू हो रही हैं। इसके शुरू हो जाने से तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के साथ ही स्थानीय व्यवसायियों को काफी लाभ होगा। यहां से मुंबई की यात्रा करने वाले लोगों को वाया दिल्ली जाने की बाध्यता खत्म होगी।

- Advertisement -

इसके साथ ही इंडिगो ने कोलकाता व बेंग्लुरू के लिए फ्लाइट संचालन की अनुमति पहले से ही ले रखी है। एयर इंडिया की कोलकाता-गया-बनारस और दिल्ली की सेवा भी फिर से बहाल होने की संभावना है। इसलिए आनेवाले कुछ दिनों में गया एयरपोर्ट पर विमान सेवा में इजाफा होने की संभावना है।

- Advertisement -

वहीं, इंडिगो के प्रतिनिधि ने बताया कि मुंबई जाने के लिए न्यूनतम 53 सौ के लगभग किराया यात्रियों को देना है। वहीं, दिल्ली के लिए करीब 4400 और दिल्ली के रास्ते कोलकाता के लिए 7800 रूपये प्रति यात्री खर्च करने होंगे।

इससे उन्हें समय और पैसे दोनों की बचत होगी. इस संबंध में गया एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार (Dilip Kumar, Director, Gaya Airport) ने बताया कि इस समय दिल्ली के लिए इंडिगो की सेवा प्रतिदिन चल रही है और 25 दिसंबर से मुंबई के लिए इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) अपनी सेवा शुरू कर रही है, जिसकी बुकिंग भी शुरू हो गयी है. इंडिगो के प्रतिनिधि के अनुसार मुंबई के लिए पहली बार शुरू हो रहे सीधे उड़ान को लेकर शुरूआती दौर में लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्टॉक मार्केट: आज इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, जानें क्या हैं प्रमुख वजहें

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार, 16...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ कृपा हेतु राशि अनुसार करें दान

Falgun Amavasya: हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है, यह वह पावन...

Solar Eclipse 2026: ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा, जानें भारत में कैसे देखें

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए इस साल का पहला सूर्य...

बिना JEE Main के IIT में करें मनचाहे कोर्स, ऐसे मिलेगा एडमिशन

JEE Main: आज भी जब हम IIT का नाम सुनते हैं, तो सबसे पहले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें