back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

Rail accident in Gaya: दौड़ रही कोयला लदी मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटीं, बेपटरी हुए बारह डिब्बे

spot_img
- Advertisement -

Rail accident in Gaya। गया से इस वक्त की बड़ी खबर है। दौड़ रही कोयला लदी मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटीं, बेपटरी हुए बारह डिब्बे। डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर की नई रेल लाइन पर मालगाड़ी की बारह बोगियां बेपटरी हो गईं हैं।

- Advertisement -

 मालगाड़ी के बारह डिब्बे बेपटरी

हादसा, जिले के बंधुआ-मानपुर पर हुआ है। यहां से होकर गुजरने वाली डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन से क्रास कर रही मालगाड़ी के बारह डिब्बे बेपटरी हुईं हैं। मानपुर के रसलपुर गुमटी के निकट सोमवार को बेपटरी हुईं बारह बोगियां एक साथ पटरी से नीचे उतरकर। इससे मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई।

- Advertisement -

- Advertisement -

 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ

जानकारी के अनुसार, जिस रूट में यह हादसा हुआ है संयोगवश वह मुख्य लाइन से जुड़ा नहीं है। इस वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। वैसे, हादसा क्यों और कैसे हुआ इस बाबत अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश की वजह से पटरी के धंसने से यह हादसा हुआ है। डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन से केवल गुड्स ट्रेन का संचालन होता है। वह भी केवल कोयला ले जाया जाता है। इस घटना से रेलवे गुमटी के दोनों तरफ यातायात बाधित है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education: बिहार एजुकेशन भविष्य कैसे संवरेगा? 4 लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में, पढ़िए... शिक्षा विभाग का आखिर क्या है पूरा मामला?

संचालन तीन माह पूर्व शुरू हुआ था

घटना की सूचना पर रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं। मालगाड़ी में कोयला लदा है, जो झारखंड से बाढ़ जा रहा था। खास बात यह कि डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के तहत हाल में ही पटरी बिछाई गई थी। संचालन भी तीन माह पूर्व शुरू हुआ था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सलमान आगा: रन आउट विवाद पर फूटा पाकिस्तान के स्टार का गुस्सा, कही ये बड़ी बात!

Salman Agha: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर ऐसे पल आते हैं जब खिलाड़ी अपनी...

MP Data Entry Operator Recruitment: डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

MP Data Entry Operator Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए...

खरमास 2026: जानिए क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य इस खरमास में?

Kharmas: सनातन धर्म में खरमास को एक विशेष कालखंड माना गया है, जब समस्त...

कुलदीप यादव का शाही विवाह: मसूरी में वंशिका संग लेंगे सात फेरे, बड़े सितारे होंगे शरीक

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट के 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव आज अपनी जीवन संगिनी वंशिका...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें