back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

पैदल मार्च कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस और लोगों में झड़प

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गया में भीम आर्मी के सदस्यों पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह पैदल मार्च गांधी मैदान से निकल गया। इस बीच बड़ी संख्या में भीम आर्मी के सदस्य लगातार (Lathicharge on Bhim Army workers marching on foot) अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

- Advertisement -

झड़प में कई लोग जख्मी

भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या लोग बुधवार को शहर के गांधी मैदान परिसर से पैदल मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान पैदल मार्च निकाल रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस और लोगों की हुई झड़प में कई लोग जख्मी हो गए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

- Advertisement -

एसएसपी कार्यालय का गेट था बंद

इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। इस दौरान पुलिस और भीम आर्मी के सदस्यों के बीच झड़प भी हुई। भीम आर्मी सेना सैकड़ों की संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन गेट अंदर से बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Holi Train Tickets: होली के रंगों के बीच टिकटों की जंग, Bihar आने-जाने वालों के लिए ट्रेनों की सीटें कम, पढ़िए...दरवाजे लगभग बंद

इस पर धक्कामुक्की हुई है। फिर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

दौड़ा-दौड़ाकर कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा

भीम आर्मी के सदस्यों पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिले में भीम आर्मी के सदस्य लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या लोग बुधवार को शहर के गांधी मैदान परिसर से पैदल मार्च निकाल रहे थे। यह पैदल मार्च गांधी मैदान से निकल गया।

लाठी चार्ज के दौरान पुलिस ने इन्हें खदेड़ कर पकड़ा है। प्रदर्शन के दौरान कई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पैदल मार्च गांधी मैदान से निकाल गया जो शहर के चर्च रोड, राय काशीनाथ मोड़, जिला परिषद कार्यालय, कचहरी रोड, डीएम गोलंबर से होते हुए एसएसपी कार्यालय को पहुंचा।

कहते हैं भीम आर्मी के अध्यक्ष नीतीश

इस संबंध में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष नीतीश रंजन ने बताया जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बहुजन समाज के लोगों के साथ-साथ आम नागरिक और मीडिया को भी निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Government Scheme: बिहार के हर ब्लॉक को मिलेंगे 16 लाख, कैसे बदलेंगी जीविका दीदियों की तकदीर?

इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना होती है तो संबंधित थाना केस तो दर्ज कर लेती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष नीतीश रंजन ने यह भी कहा कि जिस थाने में बहुजन समाज के लोग एससी-एसटी में या आम नागरिक केस करते हैं।

यह भी पढ़ें:  IIT Bombay: हॉस्टल के छात्र के बैग से मिले 5 जिंदा कारतूस, Bihar से जुड़ा सनसनीखेज कनेक्शन! पढ़िए समस्तीपुर, मुंगेर और “केएफ 7.65” की मार्किंग

एसएसपी कार्यालय में तालाबंदी का अल्टीमेटम

वहां के थानेदार खुद जज बनकर फैसला करते हैं। केस दर्ज करने के बाद किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। विगत एक माह में जितने केस हुए हैं, अगर 60 दिन के अंदर जिले भर में हुए उन केस पर निर्णय लेने नहीं तो एसएसपी कार्यालय में तालाबंदी किया जाएगा। यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Royal Enfield Hunter 350: कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज का संगम!

Royal Enfield Hunter 350: क्या आप भी हर दिन कॉलेज या ऑफिस जाने के...

Indian Cricket Team: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद संजय मांजरेकर ने बताई भारतीय टीम की 3 बड़ी गलतियां

Indian Cricket Team: भारतीय फैंस का दिल एक बार फिर टूट गया! टी20 वर्ल्ड...

Stock Market में बहार: सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार, निवेशक मालामाल!

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 फरवरी...

”दो दीवाने शहर में’ vs ‘अस्सी’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन पड़ा भारी, जानें तीसरे दिन की कमाई!

Box Office Collection News: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग मिजाज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें