मई,9,2024
spot_img

ओवैसी का सिर्फ शरीर हिंदुस्तान में, दिमाग और दिल जिन्ना का है : गिरिराज सिंह

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को पुलवामा के शहीदों को नमन करने के बाद एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि ओवैसी की सोच उनके समुदाय तक सीमित है। ओवैसी का जिस्म हिंदुस्तान में और दिमाग-दिल जिन्ना का है।

उनके अनुसार अपराध करने वाले मुसलमान को सजा नहीं मिलनी चाहिए और अगर सजा मिले भी तो उनका अतिथि सा स्वागत हो। हिंदुस्तान तो कानून से चलेगा, जिन्ना के सोच से नहीं। ओवैसी पर हमला करने से पहले गिरिराज सिंह ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि पुलवामा के शहीदों का कर्ज भारत की धरती पर है। आपको दिल से नमन। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सभी 40 शहीदों का फोटो भी शेयर किया है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti Assembly | Jhanjharpur Lok Sabha Election | 65 वोटिंग केंद्र, लाइव वेब कास्ट, बरसी बदरा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें