मई,2,2024
spot_img

होली पर प्रदेश के कामगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा- बिहार के श्रमिकों को तीन हजार रुपए चिकित्सा सहायता देने की प्रक्रिया शुरू

spot_img
spot_img
spot_img
पटना, 28 मार्च। होली पर प्रदेश के कामगारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना के तहत श्रमिकों को तीन हजार रुपये देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह राशि भवन निर्माण सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले निबंधित 14 लाख 87 हजार 23 मजदूर को भेजी जा रही है, जिनकी आयु 60 वर्ष तक है।
इस बाबत विभाग के मंत्री जिवेश कुमार मिश्र ने रविवार को बताया कि यह राशि डीबीटी के माध्यम से मजदूरों के खाते में सीधे भेजी जायेगी। बैंकों में इस राशि के हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मजदूरों को राज्य सरकार चिकित्सा अनुदान के नाम पर हर साल तीन हजार रुपये देती है। वित्तीय वर्ष 2020-21 की इस राशि को श्रम संसाधन विभाग ने शुक्रवार से बैंकों को ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
जिवेश ने बताया कि यह अनुदान इसी साल तक दिया जायेगा। नए वित्तीय वर्ष में श्रमिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत सभी निबंधित कामगार पांच लाख तक का सभी प्रकार का इलाज मुफ्त करा सकेंगे।
मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना प्रदेश के कामगारों को आर्थिक रूप से विपन्न होने से तो बचाएगा। साथ ही किसी प्रकार की अनहोनी या बीमारी होने की स्थिति में उनको कर्ज के बोझ से भी निजात दिलाएगा। विभाग उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य कर ही रही है। साथ ही उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए भी कृतसंकल्पित है, जिससे प्रदेश में मानव संसाधन बना रहे।
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Bhojpur News| रेत माफिया के वर्चस्व का Bloody Game, कई राउंड फायरिंग, दो Laborers killed

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें