back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

Monsoon Update : Good News….बिहार के लिए चल चुका है Monsoon, अगले 48 घंटे में इंद्र देवता का होगा साक्षात् आगमन

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के कई हिस्सों में बीती रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। दरभंगा में भी लोगों ने बारिश के साथ तेज हवाओं के झोंको से थोड़ी देर के लिए गर्मी से निजात पाई लेकिन सबसे बड़ा सवाल आखिर मानसून कब आए।

ऐसे में बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोगों को अब जल्द ही आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू से राहत मिल सकती है।

सिक्किम और पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते अपने तय समय पर मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। केरल के तट पर लगभग एक हफ्ते मानसून ने देर से दस्तक दी थी, लेकिन उसके बाद इसका तेजी से प्रसार हो रहा है।

ऐसे में 13 से 14 जून के बीच राज्य में मानसून की एंट्री होगी। पटना और गया जिले में 15 जून इसके साथ ही छपरा में 18 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

अगर मानसून अभी की रफ्तार से आगे बढ़ता है तो 20 जून तक पूरे राज्य में इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों में मॉनसून के बिहार में प्रवेश की संभावना जताई गई है। यह सिक्किम व पश्चिम बंगाल होते हुए किशनगंज व पूर्णिया होते हुए दस्तक देगा।

मॉनसून अब अपने मानक समय से बिहार में 13 जून को प्रवेश करने वाना है। पहले 18 जून को मॉनसून के आगमन का अनुमान था। वहीं, पटना और गया में 15 जून, छपरा में 18 और 20 जून तक लगभग सभी हिस्सों में अपना प्रभाव डालेगा।प्रदेश में मानसून के प्रसार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। 13 से 14 जून के बीच इस के पहुंचने के आसार हैं।

प्रदेश के उत्तरी भागों में वर्षा की गतिविधियां बने होने के कारण अन्य हिस्सों के तापमान में गिरावट आएगी। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के तीन जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें भोजपुर, औरंगाबाद और बक्सर शामिल हैं। वही विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में बिजली आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी बनी रही। 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में ‘दरवाजा खटखटाओ’ अभियान शुरू — महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल बनीं जीविका दीदियां, DM Kaushal Kumar की अपील — वोट डालने के...

आरती शंकर, बिरौल। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में जीविका दीदियाँ पूरी...

ग्राउंड रिपोर्ट @Deshaj Times — तूफानी हवा और बारिश ने किया ‘ बर्बाद ‘ — Darbhanga के जाले, अलीनगर और कमतौल में हजारों एकड़...

पढ़िए देशज टाइम्स की ग्राउंड रिपोर्ट अलीनगर से मनोज कुमार और कमतौल से आंचल...

Darbhanga Police का सफल ऑपरेशन! अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद — जानिए क्या था मकसद?

प्रभाष रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते...

आस्था के पर्व पर ‘ शर्मनाक ‘ हरकत — Darbhanga में भगवान भास्कर की प्रतिमा के पास आपत्तिजनक VIDEO VIRAL, पुलिस ने 3 को...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक स्थित पुलिस लाइन कैंपस में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें