spot_img

Effect of ‘ YAAS ‘ Cyclone in Bihar: बिजली विभाग के कर्मियों को 30 मई तक अलर्ट रहने का निर्देश

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज। यास तूफान के कारण तार टूटने, पोल गिरने या इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में बिजली बाधित होने पर तुरंत विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए बिजली विभाग के कर्मियों को 30 मई तक अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि विभाग के जिले भर के 60 मानव बल सहित जेई को 24 घंटा अलर्ट मोड में तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। बिजली का तार, पोल, इंसुलेटर सहित अन्य उपकरण भी रेडी रखा गया है। बिजली बाधित होने की स्थिति में तुरंत फॉल्ट को दुरूस्त कर आपूर्ति सुचारू कराने की तैयारी की गई है।

- Advertisement -

गंडक नदी के किनारे बसे लाेगाें को बीडीओ व सीओ ने 30 मई तक नाव नही लेकर जाने का निर्देश दिया है। अनुरोध किया। ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिया कि वे गंडक नदी के किनारे ना रहे घर में रहें सुरक्षित रहें। स्थानीय लोगों से मिलकर उन्हें जागरूक किया कि बंगाल की खाड़ी से उठे यास चक्रवात खतरनाक है। इसमें तेज गरज के साथ बारिश एवं तूफान आने की संभावना है। तीन दिनों तक लोगों को घर में सुरक्षित रहने को कहा गया। किसी प्रकार की विपदा आने पर पुलिस व जिला प्रशासन आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM News: सम्राट चौधरी कैबिनेट: बिहार के सिर्फ 3 चौधरी…., सम्राट, बिजेंद्र और विजय चौधरी, जानें कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार

सम्राट चौधरी कैबिनेट: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)...

Bihar Circle Officers: सरकार का बड़ा एक्शन, दरभंगा समेत 41 CO निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला पढ़िए पूरी लिस्ट

Bihar Circle Officers: बिहार में नीतीश सरकार ने अंचल अधिकारियों पर बड़ा शिकंजा कसा...

Darbhanga News: बेनीपुर में ‘फायर सेफ्टी वीक’ का आगाज, अग्निशमन विभाग देगा आग से बचाव के गुर

Fire Safety Week: बेनीपुर में अग्निशमन विभाग ने एक खास मुहिम का आगाज किया...

Bihar Politics: अनंत सिंह की शराबबंदी पर बड़ी बात, मोकामा के बाहुबली विधायक ने नए CM Samrat से रखी बड़ी मांग, नीतीश पर भी...

अनंत सिंह शराबबंदी: बिहार की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाले मोकामा के...