spot_img

Bihar: पंचायत चुनाव की खुन्नस में गोपालगंज के मुखिया सुखल मुशहर की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज के नवविर्वाचित मुखिया थावे थाना के धतिगना पंचायत के मुखिया सुखल मुशहर की अपराधियों ने गोली (Mukhiya Sukhal Musahar shot dead in Gopalganj) मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वारदात मंगलवार की सुबह-सुबह हुई जब नवनिर्वाचित मुखिया सुखल मुसहर की बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। इधर, पंचायत चुनाव के बाद (Panchayat elections in Bihar) हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है।

- Advertisement -

बताया जाता है,बाइक सवार अपराधियों ने सुखल मुसहर पर घर का मेन गेट खोलते वक्‍त फायरिंग की। मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना के बारे जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक मुखिया सुखल मुसहर थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम गांव के रहने वाले थे। वह धतिवना गांव के प्रकाश सिंह के यहां रहते थे। हर रोज की तरह वह मंगलवार की सुबह मवेशियों को दाना पानी खिलाने के बाद घर का मेन गेट खोल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे। उन्होंने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है। एसडीपीओ ने आशंका जताई कि सुखल मुसहर की हत्‍या चुनावी रंजिश का नतीजा हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्‍द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने कहा चुनावी रंजिश में हुई हत्या

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. पुलिस को घटना घटनास्थल से एक खाली कारतूस मिली है। मामले में पुलिस को अंदेशा है कि सुखल मुसहर की हत्‍या चुनावी रंजिश में की गई है।

सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव की नेतृत्व में पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओं ने कहा है कि हो सकता है अपराधियों ने सुखल मुसहर की चुनावी रंजिश में हत्या की हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार से महाराष्ट्र… Child Trafficking, पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की ख़ुली परतें!

Child Trafficking: बिहार से महाराष्ट्र जा रही एक ट्रेन में 'मानव तस्करी' की आशंका...

Muzaffarpur में Cartridge Smuggling: यूनिवर्सिटी हॉस्टल से 200 कारतूस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Cartridge Smuggling: मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय इलाके से एक चौंकाने...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति: सीएम पद के लिए पप्पू यादव ने निशांत कुमार का किया समर्थन

बिहार की राजनीति: बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एक नई बहस छिड़...