मधुबनी, देशज टाइम्स। जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव में बीती रात कार्तिक पूर्णिमा मेले में गुब्बारा वाले सिलेंडर में ब्लास्ट होने से कई लोग जख्मी हो गए। वहीं, ब्लास्ट के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ब्लास्ट में करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। इसमें गुब्बारा बेचने वालों समेत अधिकांश बच्चे शामिल हैं।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में उस वक्त ब्लास्ट हो गया जब वह गुब्बारा में गैस भर रहा था। इससे लगी भीषण आग में कई लोग जख्मी हो गई। इसमें पांच की हालत गंभीर हो गई। मेले में मौजूद लोगों की दिलेरी से सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग पर काबू पाया जा सका।
इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गुब्बारे वाले खिरहर थाना क्षेत्र के मंगराहटा गांव निवासी राजकुमार साह के करीब 35 वर्षीय पुत्र सुभाष साह का एक पैर बुरी तरह से झुलस गया, जिसे नाजुक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है।
इससे पहले गुब्बारे बेचने वाले सुभाष समेत छह लोगों को बाद में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर आग को बुझाने के लिए अग्निशमन टीम को मधवापुर व बेनीपट्टी से भी बुलाया गया वहीं, जख्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैस से बैलून फुलाने के क्रम में सिलेंडर फट गया। इसके बाद मेला में भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल सुभाष को सीएचसी उमगांव से डीएमसीएच फिर वहां से पटना रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव निवासी 33 वर्षीय शत्रुघ्न साह, पिपरौन गांव निवासी अजय महतो की 10 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार, राजेन्द्र महतो की 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार व विष्णु महतो का 15 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शामिल हैं।