back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

Madhubani के खजौली में अनशन के समर्थन में हवन, कहा-सीओ को दें ईश्वर सद्बुद्धि

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: अनशन के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने किया हवन, सीओ को मिले सद्बुद्धि व शांति,मांगी ईश्वर से दुआ ,आठवें दिन भी अनशन बदस्तूर जारी, सीओ पर लगाया जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवेदनहीन होने का आरोप

- Advertisement -

खजौली, मधुबनी देशज टाइम्स। आम आदमी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव अमोद कर्ण द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुरू किया गया आमरण अनशन बुधवार को (Havan in support of fast in Khajauli) आठवें दिन भी जारी रहा।

- Advertisement -

अनशनकारी व अंचल प्रशासन के बीच कोई सकारात्मक वार्ता नहीं हो पाने के कारण अनशन बदस्तूर जारी है। इधर अनशन के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष आमोद कर्ण के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित अनशन स्थल पर बुधवार को हवन कर अंचल अधिकारी मनीष कुमार की शांति व सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी न्यूज़: शीतलहर में प्रशासन का सहारा, ज़रूरतमंदों को बांटे गए कंबल, पढ़ें पूरी ख़बर

कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के प्रति स्थानीय सीओ प्रायः संवेदनहीन बने रहते हैं। इसका प्रमाण है कि पिछले आठ दिनों से विभिन्न जन समस्याओं के समाधान को लेकर आप के जिला सचिव आमरण अनशन पर डटे हैं, किन्तु अंचलाधिकारी अनशन समाप्ति करवाने को कोई पहल नहीं कर रहे हैं। वे तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मांगों की पूर्ति को लेकर ठोस वार्ता होने तक अनशन जारी रखने की बात कही।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि अनशनकारी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। अगर कोई अन्यथा की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसके लिए पूरी तरह अंचल प्रशासन जिम्मेवार होगा। इस मौके पर शिव कुमार राम, अशोक कुमार राम,बेचन राम,राम विलास मेहतर,तपेश्वर मेहतर,जानकी देवी,अमरिका देवी,ललिता देवी,प्रमिला देवी,बिकाऊ राम,किशन कुमार राम आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Panchang: 28 दिसंबर 2025 का दिव्य पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस प्रकृति के गर्भ से एक नया आरंभ लेकर आता...

आज का पंचांग 28 दिसंबर 2025: जानिए शुभ मुहूर्त और ग्रहों की सटीक स्थिति

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है।...

इमरान खान ने खोली बॉलीवुड की पोल, बताया कैसे होती है फिल्मों में कास्टिंग

Imran Khan News: सालों बाद पर्दे पर वापसी कर रहे इमरान खान ने बॉलीवुड...

इमरान खान का बड़ा खुलासा: ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ के लिए अजय देवगन थे पहली पसंद!

Imran Khan News: सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे इमरान खान ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें