spot_img

Bihar News | Hawala Gang | फिर बिहार से जुड़ा हवाला कारोबार, हवाला गैंग के 3 बिहार के नागरिकों समेत पांच नेपाल से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | Hawala Gang | फिर बिहार से जुड़ा हवाला कारोबार का बड़ा पर्दाफाश हुआ है जहां हवाला गैंग के 3 बिहार के नागरिकों समेत पांच लोगों को नेपाल के बेरा में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वैसे, बिहार में हवाला गैंग का कारोबार कोई नया नहीं है।

- Advertisement -

Bihar News | Hawala Gang | गोपालगंज और सीवान से रहा है गैंंग का पुराना कनेक्शन

गोपालगंज और सीवान से भी कारोबारियों के कनेक्शन बेहद पुराने हैं जहां गैंंग के कई लोग पकड़ा चुके हैं। जहां, पुलिस टूर एंड ट्रेवल्स और बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की आड़ में हवाला कारोबार का पर्दाफाश करते हुए लाखों के कैशल, कई दर्जन आधार कार्ड, दर्जनों एटीएम कार्ड क्रेडिट कार्ड, कई पॉश मशीन, पैसे गिनने वाली मशीन और फर्जी मुहर बरामद कर चुकी है।

- Advertisement -

Bihar News | Hawala Gang | नेटवर्क का खुलासा पुलिस के रडार पर रहा है

इतना ही नहीं, गिरफ्तार हवाला कारोबारियों की वजह से  बड़े नेटवर्क का खुलासा पुलिस के रडार पर रहा है जहां इन कारोबारियों की ओर से हवाला के जरिए राशि को टेरर फंडिंग के लिए मंगवाना आम बात रहा है। लगातार, पुलिस हर बिंदु को खंगालती रही है। ऐसे में ताजा मामला, इस बार कुछ नया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Traffic News: बिहार की सड़कों पर सुरक्षा का नया दौर! Darbhanga समेत 27 जिलों में ट्रैफिक सिग्नल, 40 नए पोस्ट, कैसे बचेगी जानें?

Bihar News | Hawala Gang | बिहार में हवाला कारोबार के गिरोह का खुलासा नेपाल के बारा जिले में हुआ

जानकारी के अनुसार, बिहार में हवाला कारोबार के गिरोह का खुलासा नेपाल के बारा जिले में हुआ जहां से तीन भारतीय नागरिकों समेत पांच कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी नेपाल में रहकर हवाला कारोबार में संलिप्त थे। इसमें तीन भारतीय और दो नेपाली नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हर एंगिल से जांच कर रही है।

Bihar News | Hawala Gang | पांच लाख नेपाली कैश भी बरामद

यह जानकारी देते हुए बारा जिला पुलिस कार्यालय में बारा जिला पुलिस अधीक्षक सुरेश काफले ने बताया कि पूरा मामला एक मार्च से जुड़ा है जहां एक भारतीय नागरिक रंजीत सर्राफ को कलैया से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से पुलिस ने पांच लाख नेपाली कैश भी बरामद किए थे।

Bihar News | Hawala Gang | जब रंजीत सर्राफ से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने

श्री काफले ने बताया कि जब रंजीत सर्राफ से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कलैया में हुंडी यानि हवाला के कारोबारियों का एक संगठित गिरोह चल रहा है। इसके बाद उसकी निशानदेही के आधार पर कलैया आसिफ मनी चेंजर के संचालक कलामुदिन अंसारी और महागढ़ीमाई के मेराजुल अंसारी को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का पटाक्षेप किया गया। जहां दोनों से लंबी पूछताछ के बाद दोनों ने भारत के दो लोगों जो बिहार के रहने वाले थे के बारे में बताया। इसके आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी पाई।

Bihar News | Hawala Gang | पुलिस हर एंगिल से पड़ताल में जुटी

हवाला पैसा लेकर आने मोतिहारी के कृष्णलाल प्रसाद यादव ओर रविशंकर सिंह को कैश के साथ गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि इन लोगों की ओर से बिना इजाजत के संचालित मनी एक्सचेंज काउंटर के माध्यम से हुंडी यानि हवाला का काम किया जाता था। इस गिरोह के दौरान मासिक तीन से चार करोड़ रूपये का टर्नओवर हुंडी के माध्यम से किया जाता है। पुलिस हर एंगिल से पड़ताल में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews

Patna Flight News: पटना फ्लाइट लेट: 7 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, यात्रियों का फूटा गुस्सा

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई-पटना फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्रियों का सब्र टूटा। सुविधाओं की कमी और हंगामे के बाद CISF ने मोर्चा संभाला। एयर#PatnaFlight,#SpiceJetDelay,#AirportProtest

Bihar BJP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं… जो मनोनयन से चूक गए… आ गई बड़ी खुशखबरी… रहिए जिम्मेदारी लेने को तैयार, जानिए – किन्हें...

Bihar BJP News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो हाल ही में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर मनोनयन से#BiharBJP,#BiharPolitics,#MLCAppointments