मई,10,2024
spot_img

दिन दहाड़े बाइक से जा रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

मुंगेर से बड़ी खबर है जहां जहां बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़ साफियाबाद के डकरा सतखजुरिया गांव का रहने वाला पति आशीष राज–पत्नी सुनीता कुमारी की गोलीमार हत्या कर दी है। मामला, नया रामनगर थाना क्षेत्र का है जहां शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बाइक पर सवार एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, आशीष अपनी पत्नी सुनीता जो एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत थी, को अपनी बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान चंदनपुरा के जानकीनगर के पास अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Chhapra News| नकली नोट छापने का पर्दाफाश, चार तस्कर, भारी मात्रा में नोट, मशीन समेत गिरफ्तार, MasterMind बच्चा निकला Veteran Criminal

पुलिस के मुताबिक, पति आशीष राज अपनी पत्नी सुनीता कुमारी को मुंगेर सदर के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने एक बाइक से जा रहे पति पत्नी को गोली मारी गई है। पति की मौके पर मौत हो गई है, जबकि गंभीर हालात में पत्नी को अस्पताल भेजा गया, जहां पत्नी की भी मौत हो गई।

मौके से चार खोखा बरामद किया है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस को कुछ इनपुट्स मिले हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| खजौली में आग की तबाही, 5 लाख की संपत्ति खाक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें