back to top
1 सितम्बर, 2024
spot_img

अवैध संबंध का विरोध करने पर हैवानियत पर उतरा पति…रस्सी से बांधकर गर्म सलाखों से दागा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां अवैध संबंध का विरोध करने पर हैवानियत पर उतरे पति वृंदावन गांव निवासी जितेंद्र साह ने अपनी पत्नी सदर प्रखंड के बसडिला गांव निवासी हरेंद्र शाह की बेटी गायत्री देवी को पहले रस्सी से बांधा फिर गर्म सलाखों से उसके बदन को दाग दिया। इस दौरान पत्नी चिल्लाते रही मगर हैवान पति उसकी एक ना सुना और शरीर को दागता रहा। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला गायत्री पर पिछले चार सालों से उसक पति जितेंद्र साह लगातार मारपीट कर रहा है। जितेंद्र का अपनी मौसेरी बहन से अवैध संबंध है। इसका जब भी गायत्री विरोध करता था तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।

बीती रात अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने उसे गर्म रॉड से दाग दिया। वह चीखती-चिल्लाती रही लेकिन पति ने उसकी एक न सुनी। एक-एक कर दोनों हाथों में दाग दिए। आखिरकार गायत्री भागकर पड़ोसी के घर मदद मांगने गई। लेकिन वहां भी मदद नहीं मिली।

 

महिला गन्ने के खेत में जाकर छिप गई। और किसी तरह अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मायके से लोग फौरन पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मायके वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

 

इधर मायके वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें। वहीं, थानेदार सुभाष सिंह का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

जरूर पढ़ें

दरभंगा में 27.97 लाख मतदाता सूची अपलोड –फर्जी नाम मतदाता सूची से हटेंगे!

दरभंगा में 27.97 लाख मतदाता सूची अपलोड – विशेष प्रेक्षक बोलीं: कोई नागरिक छूटना...

Darbhanga में बड़ी वारदात! 50 लाख के जेवर चोरी, ग्रामीणों में उबाल, कई थानों की पुलिस पहुंची – एक महीने में 1 करोड़ की...

दरभंगा में बड़ी वारदात! एक महीने में 1 करोड़ की सोना-चांदी चोरी, पुलिस पर...

महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के अधिकारों पर बेनीपुर में विधिक जागरूकता

बेनीपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर एवं...

Darbhanga Navodaya के छात्र जतिन की मां बोली-मेरे बेटे की हत्या हुई? जांच रिपोर्ट से ग्रामीण-परिजन असंतुष्ट-कहा-CBI जांच हो या जाएंगें HIGH COURT!

केवटी नवोदय विद्यालय छात्र 12 वर्षीय जतिन की संदिग्ध मौत का मामला! परिवार बोला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें