spot_img

Bihar News | शादी से लौट रहे 2 बाइक पर सवार 5 युवकों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, 4 युवकों की On The Spot मौत

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | शादी से लौट रहे 2 बाइक पर सवार 5 युवकों को बेलगाम ट्रक ने रौंदा डाला। इसमें 4 युवकों की On The Spot मौत हो गई। हादसा, लखीसराय में हुआ है जहां सोमवार तड़के शादी समारोह से लौट रहे दो बाइक पर सवार पांच लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक की हालत नाजुक है। इलाज चल रहा है। जहां…

- Advertisement -

Bihar News | अहले सुबह हादसा, हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची

घटना के बाद आस- पास के इलाकों में चीख-चीत्कार मच गई। हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। छानबीन शुरू हुई। शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल एक शख्स को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई।

- Advertisement -

Bihar News | शादी समारोह से पांचों युवक लौट रहे थे, इसी दौरान बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया

जानकारी के अनुसार, मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 हैवतगंज के पास सोमवार सुबह-सुबह शादी समारोह से पांचों युवक लौट रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक पर सवार पांच लोगों को रौंद डाला। मौके से ड्राइवर फरार हो गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जिला परिषद में Politics Hot, अध्यक्ष सीता देवी पर 'अविश्वास प्रस्ताव', 27 सदस्यों की कुर्सी हिलाने की बड़ी तैयारी, पढ़िए आरोपों की लंबी लिस्ट!

Bihar News | परिजनों को दी गई सूचना

शादी समारोह से दो बाइक में लौट रहे पांच लोगों को मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 हैवतगंज के पास बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया। कुछ लोगों ने हाइवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। इस दौरान ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस कहना है कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मृतकों में पुग्गी यादव (22) पिता खुशीलाल यादव, नव टोलिया साध बाबा स्थान, लक्ष्मी महतो (45) पिता आशिक महतो, नव टोलिया साध बाबा स्थान, मनीष कुमार (22) पिता सहेन्द्र महतो, भवानीपुर और कुणाल कुमार (16), पिता अजय शर्मा, मिर्जापुर मुंगेर के निवासी हैं। घायल सूरज कुमार पिता अजय कुमार भवानीपुर का रहने वाला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिजली सेवा में देर हुई तो अधिकारी भरेंगे ₹1000 का रोजाना जुर्माना, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पढ़िए शहर और गांव की...

बिजली सेवाएं बिहार: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! अगर...

Bihar Teacher Recruitment: बंपर नौकरियां! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9,196 शिक्षकों की होगी बहाली

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! राज्य सरकार शिक्षा के गुणात्मक...

Bihar Liquor Ban: शराब कंपनियों के चंदे पर RJD-JDU में घमासान, जानें किसने क्या कहा

Bihar Liquor Ban: बिहार की राजनीति में शराबबंदी का मुद्दा एक बार फिर उफान...