back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar Crime News | Patna Crime News | पहले पुलिस के लिए मुखबिरी, पुलिस का था जासूस, फिर बना हथियार सप्लायर और अब उसी पुलिस ने दोनों कुख्यातों को भारी मात्रा में आर्म्स के साथ दबोचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News | Patna Crime News | पहले पुलिस के लिए मुखबिरी करता था। पुलिस का वह जासूस था। अचानक दोनों हथियार सप्लायर बन गया। और, अब उसी पुलिस ने दोनों कुख्यातों को भारी मात्रा में आर्म्स के साथ दबोचकर बड़ी कामयाबी पाई है जहां लोकसभा चुनाव बस कुछ ही दिन शेष है। इसकी तैयारी भी चौकस है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की पूरी मुस्तैदी के बीच सिर्फ पटना में डेढ़ हजार से ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar Crime News | Patna Crime News | यह दोनों कुख्यात पहले पुलिस का जासूस ही था। फिर हथियार सप्लायर बना

वहीं सुरक्षा के लिहाज से पटना को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है। इसी का नतीजा है कि पटना पुलिस ने दो कुख्यातों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। यह दोनों कुख्यात पहले पुलिस का जासूस ही था। फिर हथियार सप्लायर बना और अब उसी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Patna Crime News | अंतरजिला के भी हैं अपराधी, हत्या, आर्म्स एक्ट में दर्जं हैं कई एफआईआर

जानकारी के अनुसार, अपराधियों में बाढ़ के डुमरिया निवासी फुलचंद यादव व नालंदा के अस्थावां के डुमरावां के रहने वाले कुंदन चौधरी के खिलाफ पटना और नालंदा जिले में हत्या, आर्म्स एक्ट व अन्य संगीन आरोपों में एफआईआर दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी Police का डबल धमाका, लूटी बाइक के साथ गांजे की खेप भी बरामद, दो शातिर अपराधी दबोचे

Bihar Crime News | Patna Crime News | हथियार का पूरा जखीरा बरामद, वह भी नए-नए

इन अपराधियों के पास से एक कारबाइन, एक पिस्टल, चार देसी पिस्तौल, 35 कारतूस, तीन पिस्टल का मैगजीन, एक कारबाइन का मैगजीन, दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक बाइक, एक हथौड़ी व अन्य सामान को बरामद किया गया है। सभी आर्म्स जो जखीरा मिला है वह नए हैं। दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पटना आए थे।

Bihar Crime News | Patna Crime News | निशानदेही पर गिरोह के अन्य साथियों की तलाश तेज

जानकारी के अनुसार, पुलिस को शक है कि यह डेमो दिखाने या तस्करी करने आया था। पुलिस इन दोनों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य साथियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। ये दोनों हथियार तस्करी के साथ ही कांट्रेट किलिंग का भी काम करते हैं।

Bihar Crime News | Patna Crime News | पुलिस हर एंगल से चल रहीं जांच

जानकारी के अनुसार इन दोनों को पुलिस ने कुछ साल पहले आठ आरोपितों के साथ पटना में ही गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जब बेल पर जेल से छूटे तो कुछ दिनों तक यह पुलिस के लिए मुखबीर का भी काम किया। कई आरोपितों व कुख्यातों की गुप्त सूचना देकर पुलिस से गिरफ्तार किया। इसके बाद से दोनों आरोपित आर्म्स तस्करी के धंधे में घुस गए। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Bihar Crime News | Patna Crime News | चार वर्षों में 243 हिस्ट्रीशीटर बढ़े

चार वर्षों में 243 हिस्ट्रीशीटर बढ़े लोकसभा चुनाव के पहले पटना जिले में 1657 हिस्ट्रीशीटर चिह्नित किए गए हैं। हिस्ट्रीशीटर चुनाव में अशांति नहीं फैलाएं, इसीलिए उनकी सूची थानावार तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo में बर्ड फ्लू का खतरा: 24 घंटे निगरानी, दर्शकों के लिए कड़े नियम लागू

Bihar Crime News | Patna Crime News | प्रशासन को आशंका है कि चिह्नित किए गए हिस्ट्रीशीटर

पिछले साल चार साल में पटना जिले में 243 हिस्ट्रीशीटर बढ़ गए हैं। प्रशासन को आशंका है कि चिह्नित किए गए हिस्ट्रीशीटर आगामी लोकसभा चुनाव में अशांति फैला सकते हैं। उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Holi Train Tickets: होली के रंगों के बीच टिकटों की जंग, Bihar आने-जाने वालों के लिए ट्रेनों की सीटें कम, पढ़िए...दरवाजे लगभग बंद

Bihar Crime News | Patna Crime News | सुरक्षा की दृष्टि से पटना जिले को 506 सेक्टर में बांटा गया है

जिले को 506 सेक्टर में बांटा गया सुरक्षा की दृष्टि से पटना जिले को 506 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक क्षेत्र में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होती है जो लोकसभा चुनाव के पहले अपने-अपने इलाके की स्थिति की गोपनीय जानकारी जिला प्रशासन को देंगे। इसके बाद तय होगा कि हिस्ट्रीशीटरों की थानों में रोजाना हाजिरी लगावाई जाए या सुरक्षा कारणों से उन्हें जेल भेजा जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शेयर बाजार: किन कंपनियों ने किया निवेशकों को मालामाल, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Stock Market: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कुछ कंपनियों पर...

Patna Zoo में बर्ड फ्लू का खतरा: 24 घंटे निगरानी, दर्शकों के लिए कड़े नियम लागू

Patna Zoo: प्रकृति का संतुलन जब डगमगाता है, तो इंसानों से लेकर जानवरों तक,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें