back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

बीच दुर्गापूजा कोर्ट से इजाजत, Bihar के Deputy CM Tejashwi चले जापान

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जापान दौरे को मंजूरी मिल गई है। तेजस्वी वहां क्लाइमेट चेंज समिट में हिस्सा लेने वाले हैं। यह उनका आधिकारिक दौरा है। लेकिन लैंड फॉर जॉब्स स्कैम में फंसे तेजस्वी यादव का पासपोर्ट जमा है। उनके विदेश दौरे पर रोक लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले तेजस्वी यादव ने कोर्ट से आदेश मांगा था। वहीं कोर्ट ने उन्हें विदेश यात्रा के लिए मंजूरी दे दी है। वैसे तेजस्वी किसी सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जापान जा रहे हैं। तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जापान यात्रा पर जा रहे हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेजस्वी यादव को विदेश यात्रा पर जाने की इजाजत दी। पढ़िए पूरी खबर

तेजस्वी यादव ने जापान यात्रा के लिए कोर्ट से मंजूरी मांगी थी। साथ ही कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने का भी अनुरोध किया था। इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मुहर लगा दी है। अब तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर को जापान जाएंगे।

इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से उन्होंने विदेश दौरे पर जाने की अनुमति मांगी थी। इस रिक्वेस्ट को कोर्ट स्वीकार कर लिया है। अब तेजस्वी यादव जापान दौरे पर जा सकते हैं।

तेजस्वी यादव का यह दौरा आगामी 24 अक्टूबर से शुरू होगा। और, वे एक नवंबर को वापस आएंगे। जापान में वे क्लाइमेट चेंज समिट में शामिल होंगे। इस सप्ताह की शुरुआत तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लिए राहत से भरी रही है।

एक ओर पहले से ही जमानत पर चल रहे तेजस्वी यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को सशरीर पेशी से मुक्ति मिल गई है। यह मामला भी लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुड़ा था, जिसमें सोमवार को ही कोर्ट ने तेजस्वी परिवार को राहत दी है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें