back to top
21 सितम्बर, 2024

Muzaffarpur News | Gaighat News | पहुंचे BDO, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!…Indefinite Fast Continues

spot_img
spot_img
spot_img

Muzaffarpur News | Gaighat News | पहुंचे BDO Dr. Sanjay Kumar Rai, मगर सवाल यह है, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब लगेगा! कौन लगाएगा। पीड़ित पक्ष को डीएम, एसपी से लेकर चुनाव आयोग तक से उम्मीद है।जहां,… Indef inite Fast Continues है। गायघाट में दूसरे दिन आमरण अनशन जारी रहने और बीडीओ के पहुंचने भर से पीड़ित पक्ष को मरहम नहीं लगे हैं। लोगों में उबाल यथावत है…

Muzaffarpur News | Gaighat News |बीडीओ की अनशनकारियों से बात, तहकीकात, जाना हाल, क्या निकलेगा समाधान

गायघाट में पुलिस के कार्यशैली से नाराज लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं। दूसरे दिन बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अनशनकारियों से बातचीत की और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है। बताते चलें कि पुरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गयाघाट थाना क्षेत्र के मैठी गांव का है।

Muzaffarpur News | Gaighat News | बीडीओ की अनशनकारियों से बात…आरोप यह कोई पुरुष नहीं था

जहां बीते 4 अप्रैल को शराब के खिलाफ़ गायघाट थाना की पुलिस छापेमारी करने पहुंची थीं।इस दौरान वहां के महिलाओ ने गायघाट थाना प्रभारी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाया था। महिलाओं का आरोप था कि घर में कोई पुरुष नहीं था। इसके बावजूद गायघाट थाना प्रभारी कई गाडी से उनके यहां बिना महिला सिपाही की देर रात उनके घर पर छापेमारी करने पहुंचे।

Muzaffarpur News | Gaighat News | घर की महिला और नाबालिग लड़की की पुलिसिया जमकर पिटाई…

छापेमारी के दौरान घर की महिला और एक नाबालिग लड़की की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। जिसमे दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। वही इस पूरे मामले के बाद बीजेपी के कई नेता पीड़ीत परिवार से मिलने पहुंचे और संबंधित थाना प्रभारी पर कारवाई का आश्वासन भी दिया। लेकीन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई।

Muzaffarpur News | Gaighat News | थानाध्यक्ष पुरषोत्तम यादव ने बताया

इसके बाद आज़ पीड़ित परिवार के दरवाजे पर ही पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। आमरण अनशन पर बैठे लोगो ने कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा। थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होगी। आमरण अनशन जारी रहेगा। इधर मामले में थानाध्यक्ष पुरषोत्तम यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों पर वरीय पुलिस पदाधिकारी कार्रवाई करेंगे।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -