spot_img

दो दिन पहले स्कूल में हुई थी ज्वाइनिंग –दर्दनाक Auto-Hiva की टक्कर – BPSC शिक्षिका और मासूम बेटी की मौत

spot_img
- Advertisement -

कटिहार (बिहार), देशज टाइम्स। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुशियारी के पास एक ऑटो और हाइवा की सीधी टक्कर में BPSC से चयनित शिक्षिका सिंपल कुमारी और उनकी नवजात बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar में साइको पति का गंदा खेल, पत्नी के प्राइवेट वीडियो वायरल कर बनना चाहता था सोशल मीडिया पर फेमस, फिर जो हुआ...

मात्र दो दिन पहले ही शिक्षिका बनी थीं सिंपल कुमारी

मृतका सिंपल कुमारी की हाल ही में BPSC शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति हुई थी। उन्होंने दो दिन पहले ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय, केवाला (प्राणपुर) में शिक्षिका के रूप में योगदान दिया था। इस हादसे से शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

कैसे हुआ हादसा: हाइवा से आमने-सामने की टक्कर

सिंपल कुमारी अपनी मां और नवजात बेटी के साथ ऑटो से कटिहार की ओर जा रही थीं। कुशियारी के पास सामने से आ रही हाइवा ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मां और बच्ची की मौके पर ही मौत, अन्य तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar में साइको पति का गंदा खेल, पत्नी के प्राइवेट वीडियो वायरल कर बनना चाहता था सोशल मीडिया पर फेमस, फिर जो हुआ...

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

हादसे की सूचना मिलते ही प्राणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हाइवा को जब्त कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच जारी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

सिंपल कुमारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग कह रहे हैं — “जो लड़की समाज को शिक्षित करने आई थी, उसकी ज़िंदगी इतनी जल्दी चली गई

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IRCTC लाया मॉनसून का सबसे बड़ा तोहफा! Bihar से करें रामेश्वरम-तिरुपति की दिव्य यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट, बुकिंग शुरू

आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के लिए 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' की घोषणा की है। यह यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी, जो दुमका, पटना और बक्सर होते हुए रामेश्वरम, तिरुपति स#BuxarNews,#IRCTCTour,#SouthIndiaPilgrimage

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights