spot_img

मक्का लदी Tractor से टकराई Scorpio, 8 बरातियों की ऑन द स्पॉट मौत, पल भर में मातम…देखें VIDEO

spot_img
- Advertisement -

सोमवार की देर रात करीब 1 बजे मक्का के ढेर पर स्कॉर्पियो का चक्का चढ़ा। अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर से भिड़ंत में आठ बरातियों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। सभी रुपौली थाना क्षेत्र, पूर्णिया से बारात लेकर कोसकीपुर, कुर्सेला जा रहे थे। कटिहार में दर्दनाक हादसा – शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदली..पुलिस कर रही जांच, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। DeshajTimes – जानिए अपने जिले की हर खबर, सबसे पहले!

- Advertisement -

हादसा कैसे हुआ?

कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर हनुमान मंदिर के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मक्का लदी ट्रैक्टर से स्कॉर्पियो की टक्कर में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

सड़क पर मक्का का ढेर और खड़ी ट्रैक्टर, कई सवाल?

रात करीब 1 बजे, एक बारात पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी डिबरा बाजार से कोसकीपुर गांव जा रही थी। इसी दौरान दियारा चांदपुर पुल के पास सड़क पर रखे मक्का के ढेर पर स्कॉर्पियो का चक्का चढ़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई

- Advertisement -

  • टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित किया, जबकि 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar में साइको पति का गंदा खेल, पत्नी के प्राइवेट वीडियो वायरल कर बनना चाहता था सोशल मीडिया पर फेमस, फिर जो हुआ...

मृतकों की पहचान

मृतकों में शामिल हैं: टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार,सिक्कू कुमार। तीन अन्य युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। ये सभी रुपौली थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव के निवासी थे।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

  • हादसे के बाद कोसकीपुर गांव में शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें:  Bihar में साइको पति का गंदा खेल, पत्नी के प्राइवेट वीडियो वायरल कर बनना चाहता था सोशल मीडिया पर फेमस, फिर जो हुआ...

प्रशासन की लापरवाही सवालों के घेरे में

  • सड़क पर मक्का का ढेर और खड़ी ट्रैक्टर जैसे अड़चनों पर प्रशासन की अनदेखी सामने आई है। ग्रामीणों ने जवाबदेही तय करने की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IRCTC लाया मॉनसून का सबसे बड़ा तोहफा! Bihar से करें रामेश्वरम-तिरुपति की दिव्य यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट, बुकिंग शुरू

आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के लिए 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' की घोषणा की है। यह यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी, जो दुमका, पटना और बक्सर होते हुए रामेश्वरम, तिरुपति स#BuxarNews,#IRCTCTour,#SouthIndiaPilgrimage

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights