spot_img

बिहार में बड़ा हादसा : एनएच 31 पर ऑटो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में फुआ और दो भतीजे समेत तीन की मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार के खगड़िया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां सड़क दुर्घटना में फूआ और दो भतीजे समेत  तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मरने वालों में महिला समेत एक युवक और एक बच्चा शामिल हैं। घटना महेशखुंट थाना इलाके में एनएच 31 पर हरंगी टॉल की है जहां बीती रात एक ऑटो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद ऑटो गड्ढे में पलट गयी जबकि ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। घटना के बाद लोगों में काफी रोष है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की  मांग की जा रही है। घटना में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महेशखुंट में दुर्गा पूजा के मौके पर मेला लगा हुआ था। मरने वाले और घायल लोग मेला देखकर ऑटो से लौट रहे थे। वे गौछारी गांव के निवासी थे। देर रात उनके ऑटो में सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दिया।

ऑटो ड्राइवर ने बचने की कोशिश की लेकिन ठोकर लगने के बाद ऑटो पलट गयी और तीन लोगों की मौत हो गयी। ऑटो में एक हीं परिवार के लोग सवार थे। पुलिस ने तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।

महेशखूंट थाना के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को परिवारवालों को सौंप दिया है। महेशखूंट पंचायत के सरपंच महेन्द्र   सिंह ने बताया है कि गौछारी निवासी स्व. सत्यनारायण चौरसिया के 2 पोता और एक बेटी की मौत हो गयी है।

मरने वालों में अनिकेत कुमार 17 साल, दर्शित कुमार उम्र 2 साल और सुधा देवी उम्र 32 साल शामिल हैं। दुर्घटना से मौत के बाद परिवार के सभी सदस्य सदमे मे हैं। परिजनों ने बताया कि महेशखूंट में दशहारा का मेला काफी बड़ा लगता है। मेला देखने के लिए ऑटो को रिजर्व करकेऔर मेला देखने गए थे।  लौटते समय यह घटना हो गयी।

दो घायलों का इलाज  स्थानीय अस्पताल में इजाल कराया जा रहा है। इस घटना से मृतकों के परिवार में चीख पुकार मच गयी है। त्योहार के माहौल को इस दुर्घटना ने मातम में बदल दिया है। मृतकों के परिजन आपदा कानून के तहत मुआवजा राशि की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...