spot_img

Khagaria Boat Accident :घास काटकर दियारा से लौटने के दौरान गंगा नदी में डूबी 40 लोगों से भरी नाव, अभी तक 4 मजदूरों के शव बरामद, NDRF ACTION में

spot_img
- Advertisement -

बिहार के खगड़िया जिले में बड़ा हादसा (Khagaria Boat Accident) हुआ है। जिले के परबत्ता थाना के नयागांव के पास गंगा नदी (Ganga River) में नाव डूब गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नाव पर कुल चालीस लोग सवार थे। सभी लोग दियारा इलाका से घास काटकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान नाव जैसे ही किनारे लगने लगी, उसी समय अनियंत्रित हो गई।

- Advertisement -

इससे नाव पानी में डूब गई। इस घटना में अभी तक चार शवों को नदी से बरामद कर लिया गया है। वही पांच लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं।

Khagaria Boat Accident :घास काटकर दियारा से लौटने के दौरान गंगा नदी में डूबी 40 लोगों से भरी नाव, अभी तक 4 मजदूरों के शव बरामद, NDRF ACTION में
Khagaria Boat Accident :घास काटकर दियारा से लौटने के दौरान गंगा नदी में डूबी 40 लोगों से भरी नाव, अभी तक 4 मजदूरों के शव बरामद, NDRF ACTION में

बाकी बचे सभी लोग सुरक्षित तैरकर बाहर निकल गए, जो लोग भी सुरक्षित तैरकर वापस आए थे। इसमें से कुछ लोगों को स्थानीय  अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव सीढ़ी घाट के समीप गंगा नदी की उपधारा में हुई नौका दुर्घटना के दूसरे दिन बुधवार की सुबह एक और शव एसडीआरएफ ने ढूंढ लिया है। अब तक चार शव मिल चुके हैं। एडीएम शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि बाकी शवों की खोज तेजी से की जा रही है।

पदाधिकारी घटना स्थल पर मौजूद 

घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची। लापता शवों की तलाश में स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से जुटी रही। अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटनास्थल पर खगड़िया डीएम आलोक रंजन घोष, एडीएम  शत्रुंजय मिश्रा, गोगरी एसडीएम के साथ साथ कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग देर रात तक मौजूद थे।

मंगलवार की शाम नयागांव दियारा से काम कर वापस लौट रहे खेतिहर मजदूरों और पशुपालकों से भरी नाव गंगा नदी की उपधारा में नया गांव सीढ़ी घाट के पास डूब गई। नाव पर क्षमता से अधिक व्यक्ति सवार थे।

सूचना मिलने पर डीएम आलोक रंजन घोष, एडीएम शत्रुंजय मिश्रा, एसडीएम, अंचल अधिकारी सहित एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और वहां बचाव कार्य शुरू किया। शर्मिला देवी, पंकज सिंह, प्रभात कुमार के शव बीते रात तक बरामद कर लिए गए थे । बुधवार की सुबह मिले शव की पहचान कारे कुमार के रूप में की गई है। डीएम ने मृतक के परिजन को चार लाख रुपए का अनुदान आपदा राहत के तहत उपलब्ध कराया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...